बीकानेर. कोरोना वायरस को देखते हुए पिछले दो दिन से स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें शहर में धार्मिक स्थलों एवं पर्यटकों के आवागमन वाली जगहों पर सैलानियों की स्क्रीनिंग कर रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न होटलों एवं जूनागढ़ सहित धार्मिक स्थलों पर 127 पर्यटकों की स्क्रीनिंग की।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोनस वायरस संबंधी किसी भी तरह की सूचना देने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय का हेल्प लाइन नंबर 0151-2204989 जारी किया गया है। यहां पर राउंड द क्लॉक कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है। यहां मिलने वाली हर सूचना को एक रजिस्टर में संधारित किया जा रहा है।
दो चिकित्सकों के जिम्मे मॉनिटरिंग
पीबीएम अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए १८ बैड का आइसोलेंशन वार्ड तैयार किया गया है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल ने बताया कि वार्ड में वेंटीलेकर, मल्टीपेरा कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम, सेंट्रल ऑक्सीजन एवं नर्सिंग व चिकित्सकों को लगाया है। वार्ड में अतिरिक्त दवाइयां रखी गई है। सुरक्षा के लिए २७०० मास्क स्टॉक में पड़े हैं फिर भी ५००० और मास्क का ऑर्डर कर दिया गया है। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजय कोचर एवं डॉ. बाबूलाल मीणा को मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी सौंपी गई है।





No comments:
Post a Comment