Breaking News
recent

प्राचीन कुंडी भंडारा में केवल 20 फीसदी पानी सप्लाय, कुओं का गिरने लगा जल स्तर

बुरहानपुर. गर्मीके दस्तक के साथ जलसंकट की भी आहट होने लगी है। शहर में तो अभी जल सप्लाय की स्थिति यथावथ है, लेकिन लालबाग क्षेत्र में अभी से हालत बिगडऩे लगे हैं। प्राचीन कुंडी भंडारा से केवल २० फीसदी पानी सप्लाय हो रहा है। कुएं और बोर के भरोसे पानी सप्लाय हो रहा हैं, लेकिन यह भी अब जल स्तर गिरने लगा है। बुधवार को पूर्वनिगम के प्रतिपक्ष नेता अकिल औलिया व पूर्वपार्षद अमर यादव ने आयुक्त से चर्चा कर समस्या हल करने के लिए कहा।
भू जल स्तर गिरने से का असर ट्यूबेवल और कुओं पर पड़ा है, निगम के अफसर का कहना हैकि अभी जल संकट की स्थिति नहीं है। शहर में जल सप्लाय ठीक है, लेकिन लालबाग में जरूर कुएं में पानी का स्तर कम होने लगा है। बता दे कि लालबाग क्षेत्र के लोगों की प्यास प्राचीन कुएं और कुंडी भंडारे पर निर्भर है, लेकिन कुंडी भंडारे का पानी फिलहाल २० फीसदी मिल पा रहा है, यह भी मार्चमाह के बाद मिलना बंद हो जाएगा। अभी से क्षेत्र के लोगों को जल संकट की चिंता सताने लगी है। इधर ताप्ती नदी ने भी साथ छोडऩे से आधे शहर में जल सप्लाय पर असर दिखेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अप्रैल-मई में हालात और कितने भयावह होंगे।
पिछले साल यहां थे खराब हालात-
लालबाग की गांधी कॉलोनी, आलमगंज, सिंधी बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, राजीव नगर, सरस्वती नगर, गुलाब गंज आदि क्षेत्रों में जल संकट के हालात ज्यादा खराब थे। परकोटे के बाहर क्षेत्र में पानी सप्लाय कर पूर्ति बड़ी मुश्किल गई। इसका प्रमुख कारण लालबाग पहले विश्व प्रसिद्ध कुंडी भंडारे पर निर्भर रहता था, लेकिन अब यहां का पानी का स्तर काफी गिर गया।
ताप्ती पर बना दिया अस्थाई डेम
गर्मीमें जल संकट को देखते हुए कलेक्टर राजेश कौल ने इस साल राजघाट पर अस्थाईबोरीबंधान कर दिया है। इससे आसपास के किसानों को पानी की उपलब्धता हो सकेगी। वहीं इसके आसपास के कुएं और बोर भी रिचार्ज रह सकेंगे।
शहर की स्थिति-
१८० ट्यूबवेल
१२ कुएं
३० हैंडपंप
६ पानी की टंकी
१२ वार्डों में एक दिन के आड़ में जल सप्लाय
१३५ लीटर प्रति व्यक्ति की आवश्यकता
८० लीटर दे रहे पानी
- लालबाग क्षेत्र में कुओं का जल स्तर गिरने लगा है। कुंडी भंडारे से २० फीसदी पानी की पूर्तिहो रही है। शहर में अभी सप्लाय की स्थिति यथावथ है। - रविंद्र खोड़के, जलापूर्ति अधिकारी
- लालबाग सिंधीबस्ती में भी कईजगह पानी न आने की खबर मिली। बुधवार को ही हमने निगम के आयुक्त को जल संकट से अवगत कराया।अभी से ध्यान देना होगा, नहीं तो आगे हालात बिगड़ेंगे। - अमर यादव, पूर्वपार्षद चिंचाला

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.