क्राइस्टचर्च। भारत और न्यूजीलैंड ( India vs New Zealand ) के बीच हेगले ओवल के मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रनों पर समेट दी। आपको बता दें कि भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे। इस आधार पर भारत को 7 रनों की बढ़त मिल गई है।
न्यूजीलैंड पर बरपा शमी का कहर
मैच के पहले दिन भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे और दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 63 रन था। रविवार को कीवी बल्लेबाजों ने 63 रन से आगे की शुरूआत की। भारत को ब्रेक थ्रू दिलाने का काम उमेश यादव ने किया। उमेश ने भारत को पहली सफलता टॉम ब्लंडेल के रूप में दिलाई। ब्लंडेल ने 77 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपना कहर बरपाना शुरू किया। शमी ने पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी ने टॉम लेथम को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी फीकी नजर आ रही है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते हुए नजर आए। 242 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। टॉम लेथम (27) और टॉम ब्लंडेल (29) रन पर नॉटआउट हैं।





No comments:
Post a Comment