Breaking News
recent

2414  लोगों को किया अब तक होम आईसोलेशन

भीलवाड़ा

Home isolation चिकित्सा विभाग की ओर से घर-घर किए जा रहे सर्वे में रविवार को मात्र १९६ टीमों ने ११ हजार ७२४ मकानों का सर्वे करवाया। इसमें ५९ हजार ९७१ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें सामान्य सर्दी जुकाम के ३८१ रोगी पाए गए। सर्वे में विदेश से आए २९ लोगों की भी स्क्रीनिंग कर लाईनलिस्टिंग की गई। Home isolation अब तक ८४६ टीमों की ओर से ५६ हजार २५ घरों का सर्वे कर २ लाख ८० हजार ९३७ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से २२४२ आईएलआई के रोगी चिन्हित कर सभी को होम आइसोलेशन किया गया है। ऐसे लोगों को १४ दिन तक अपने घर से बाहर ने निकलने की हिदायत दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुस्ताक खान ने बताया कि आईसोलेशन वार्ड में ८३ मरीजों के परिजनों व उनके सम्पर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की गई। ५८ सेंपल लिए गए। इनमें ३२ सेम्पल स्पेशल स्क्रीनिंग सेन्टर से लिए गए है। खान ने बताया कि शहर के सभी चिकित्सालय में आए १४५१४ लोगो की भी अलग से स्क्रीनिंग की गई है। इनमें आईएलआई के ११२६ मरीजों का उपचार किया गया। आरआरटीम की ओर से ११ संदिग्ध मरीजो की स्क्रीनिंग की गई तथा इनके सम्पर्क में आए ५८ लोगों की जांच की गई। १३ कोरोना पॉजीटिव रोगी के सम्पर्क में आए १०६ को संदिग्घ मानकर सेम्पलिंग करवाई गई। लगातार कोरोना वायरस रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा प्रशासन ने २५ बैड के ५ आईसोलेशन वार्ड रामस्नेही चिकित्सालय, केशव पोरवाल, सिद्धी विनायक, अरिहन्त तथा सोनी हॉस्पिटल में बनाए जा रहे है।
रेपीड रेस्पोन्स टीम उदयपुर ने बांगड़ हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती २८ रोगियों तथा इनके सम्पर्क में आए १७२ रोगियों की स्क्रीनिंग करने के बाद सभी को होम आइसोलेशन की सलाद दी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.