बीकानेर. कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन ने आबादी क्षेत्रों से दूर 25 स्थानों को चिह्नित किया है, जहां जरुरत पडऩे पर कोरोना आइसोलेशन अस्थायी वार्ड बनाए जाएंगे। नगर निगम की ओर से एेसे स्थानों को चिह्नित करते हुए सूची तैयार की गई है।
नगर निगम उप नगर नियोजक ने आयुक्त को कुछ दिन पूर्व सात आइसोलेशन स्थलों की सूची सौंपी थी। इस सूची में अब 18 और स्थानों को जोड़ा गया है। नए जोडे़ गए आइसोलेशन स्थलों में करमीसर स्थित शांतिनाथ रेजीडेन्स, पूगल रोड स्थित पल्र्स सिटी, नोखा रोड स्थित हंसा गेस्ट हाउस, माणक गेस्ट हाउस, मोहनी पैलेस, सम्पत पैलेस, भीनासर स्थित सेठिया भवन,घडसीसर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर सैकेण्डरी स्कूल, जयपुर रोड रायसर स्थित मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, मण्डा इंजीनियरिंग कॉलेज, गंगानगर रोड स्थित दयानन्द पब्लिक स्कूल, उदासर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्लाट नम्बर १७ रोड संख्या चार रानीबाजार स्थित राज मंदिर, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज रतन पैलेस, आचार्य तुलसी समाधि स्थल के पास नोखा रोड स्थित डागा पैलेस, सार्दुलगंज स्थित शुभम गार्डन, लालगढ़ पैलेस कैम्पस स्थित सागर निवास केसर भाग और समता नगर स्थित शगुन पैलेस शामिल है।
ये स्थल भी चिह्नित
निगम ने नाल रोड स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, गाढ़वाला-नापासर रोड स्थित कीन कॉलेज, खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय, पूगल रोड स्थित बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज, बीछवाल गंगानगर रोड स्थित कृषि विश्वविद्यालय, विवेक टेक्नोक स्कूल और रिडमलसर पुरोहितान जयपुर-जोधपुर बाइपास स्थित तनवीर मालावत नर्सिंग कॉलेज को भी आइसोलेशन स्थल के रूप में चिह्नित किए गए है।





No comments:
Post a Comment