Breaking News
recent

राजस्थान में कोरोना वायरस को लेकर आई ये बड़ी खबर, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 28

Jaipur Corona virus : जयपुर-प्रदेशभर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार पड़ता जा रहा है । ( COVID-19 ) शनिवार को जहां 8 पॉजिटिव मरीज सामने आए वहीं रविवार को तीन पॉजिटिव मरीज प्रदेशभर में सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया प्रदेश में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो चुकी है । इनमे से तीन मरीज ठीक हो चुके है । हालांकी इटली निवासी युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसकी मौत हो चुकी है। बता दें कल जोधपुर, भीलवाड़ा और झुंझुनूं में एक-एक कोरोनो पॉजिटिव मरीज सामना आय़ा।प्रदेशभर में सबसे अधिक भीलवाड़ा में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है।

जयपुर में पिछले 48 घंटे में नहीं आया कोई मरीज
कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच जयपुर के लिए राहतभरी खबर ये है कि पिछले 48 घंटों में यहां कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया। बता दें 20 मार्च को न्यूयार्क से लौटी जयपुर निवासी युवती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले दो दिनों में जयपुर से कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला।

स्पेन से आए युवक की पहली रिपोर्ट आई नेगेटिव
स्पेन से जयपुर लौटे जयपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की तबीयत में लगातारा सुधार देखा जा रहा है। रविवार को मरीज के स्वास्थ्य में सुधार देखते हुए उसकी करोना की जांच की गई जिसमे वह नेगेटिव पाया गया । हालांकी डॉक्टर क्रॉस इन्वेस्टिगेशन के लिए आज फिर एक बार जांच करेंगे अगर युवक दूसरी जांच में भी नेगेटिव आता है तो उसे कोरोना फ्री घोषित कर दिया जाएगा ।

अन्य मरीजों के स्वास्थ्य में भी हो रहा सुधार
स्पेन से जयपुर लौटे युवक के अलावा झुंझुनूं के तीन, भीलवाड़ा के दो और जयपुर दंपत्ति की तबीयत में भी सुधार हो रहा है ।डॉक्टरों का कहना था इन मरीजों को अब बुखार-खांसी की शिकायत नहीं है वहीं बाहर से दी जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा भी बहुत कम रह गई । अगर अगले एक दो दिन में इसी तरह सुधार दिखा तो इनकी भी एक बार फिर कोरोना जांच की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.