Breaking News
recent

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत निराकरण में पिछड़ा बुरहानपुर, 8वें पाएदान पर पहुंचा

बुरहानपुर. सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तो चल रही हैंं, लेकिन शिकायतों का निराकरण नहीं होने से शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस व्यवस्था से भी लोगों को कम ही मदद मिल पा रही है। बुरहानपुर जिले में लगभग ११५८ शिकायतें लंबित हैं।
मुयमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निराकरण में जिला प्रदेश के अंदर ८वें नंबर पर हैं। जबकि पिछले कुछ माह पहले जिले की रैकिंग टॉप ५वें के अंदर थी। जनसुनवाई सहित सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं होने के कारण एल वन से लेकर एल ४ तक के लंबित पड़ी हुई है। सर्वाधिक शिकायतें नगर निगम और पंचायतों की हैं। अतिक्रमण, सफाई, पानी, सड़क के साथ ही विभागीय योजनाओं में गड़बड़ी और लाा नहीं मिलने जैसी कई शिकायतें शामिल हैं। राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी शिकायतें भी हैं। सीएम हेल्पलाइन में हर शिकायत के निराकरण के चार लेवल बनाए गए हैं। हर लेवल की टाइम लिमिट सात दिन तय की गई है। यदि किसी लेवल पर शिकायत का निपटारा नहीं हो सकता तो वह अपने आप अगले लेवल पर पहुंच जाती है।
११५८ शिकायतें अभी तक लंबित
सीएम हेल्पलाइन पर ८७ विभागीय शिकायतें दर्ज होती है। एल वन पर ५३५, एल दो पर १४१, एल तीन पर १८८ और एल चार पर २९४ शिकायत दर्ज है। कुल ११५८ शिकायतों का फिलहाल अभी तक निराकरण नहीं किया गया। विभागीय आंकड़ों में नगर निगम और पंचायतों में शिकायतें अधिक है। पंचायती राज की १७६, नगर निगम १८०, राजस्व विभाग १०९, जिला अस्पताल ३३ सहित अन्य विभागों की शिकायतें भी लंबे समय से लंबित होने पर कई शिकायतें एल ४ पर दर्ज हो गई हैं।
जिला अभी सीएम हेल्पलाइन निराकरण में ८वें नंबर पर है। पहले हम टॉप पांच में थे। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिए है कि तुरंत शिकायतों का निराकरण किया जाए।
- मनोज शंखपाल, प्रभारी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.