Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: आज गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें, सफलता मिलेगी

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

 

अंक 01- व्यस्त जीवनशैली परेशानी का कारण बनेगी। धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संगत का असर खुद में और कार्यक्षेत्र दोनों में नजर आएगा।
अनुकूलता के लिए- गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।

 

अंक 02- विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम की जरूरत महसूस होगी व वैभव विलासिता के जीवन को कुछ समय के लिये त्यागना होगा। किसी से भी बातचीत में स्पष्ट बोलने से बचें।
अनुकूलता के लिए- असत्य वचन बोलने से बचकर रहें।

 

अंक 03- विवादित मुद्दों में भुमिका तय करते हुए कम बोलें। परिश्रम के कार्य आलस के चलते समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे। संपत्ति के काम में तेजी का रूख रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिये- घर के मुख्य द्वार पर प्राकृतिक बंधनवार बांधे।

 

अंक 04- रिश्तेदारी में शुभ प्रसंग के चलते जवाबदारी को समझना होगा। संतानपक्ष के रूखे व्यवहार से मन की भावना आहत होगी। अतिरिक्त काम में पत्नी के सहयोग से बेफिक्री रेहगी।
अनुकूलता के लिये- बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित करें।

 

अंक 05- शेयर बाजार में किये गये निवेश को सप्ताहअंत में एक सीमित दायरे में लाने के प्रयास करें। प्रणय संबंधों में गरीमा का ध्यान रखें अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- स्वअर्जित आय से दान करें।

 

अंक 06- विद्यार्थियों को अध्ययन में भरपुर आत्मविश्वास के बावजुद अनिश्चय की स्थिति बनी रहेगी। न्यायायिक प्रक्रियाओं के धीमी गति से चलने के कारण विश्वास डगमगाने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

 

अंक 07- कार्यक्षेत्र में हवा के रूख के साथ भुमिका तय करने की जरुरत है। विद्यार्थियों को परिश्रम का महत्व समझना होगा। पराक्रम में कमी का असर दिनचर्या में देखने को मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं।

 

अंक 08- यात्रा पर जाने से पहले भौतिक संसाधनों के बखुबी इस्तेमाल पर जोर देना होगा। भूमि-भवन के कामकाज को स्थायित्व देने के लिये कुछ समय इंतजार करना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य स्वयं करने की कोशिश करें।

 

अंक 09- जनकल्याण के कार्य से पूर्णतः आत्मसंतुष्टि रहेगी। रिष्तेदारी मे संवाद कायम होने से बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा। वरिष्ठों से मेलजोल रखना भविष्य के लिये लाभदायी होगा।
अनुकूलता के लिये- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.