ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- भविष्य में लाभजनित स्थिति की संभावना को देखते हुए वर्तमान में ऋणों को बढ़ाने से बचें। वाहन दुर्घटना से बचने के लिये धैर्य पूर्व क गाड़ी चलाने पर जोर देना होगा।
अनुकूलता के लिए- बिना सलाह लिये कोई कार्य न करें।
अंक 02- प्रबुद्धजनों के विचारों को अपनाने की जरुरत रहेगी। खर्चों में कटौती की कोशिशें नाकाम रहने से मन दुखी रहेगा। मानसिक उत्साह प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
अनुकूलता के लिए- गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।
अंक 03- नाना प्रकार के भोजन करने की प्रबल इच्छा होगी व पूर्ति होतु अत्यधिक धन खर्च होगा। आध्यात्मिक कार्यों में अरूचि के चलते नित्य पूजन कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाएंगे।
अनुकूलता के लिये- घर में गुगल लोबान की धूप दें।
अंक 04- बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में आश्चर्यजनक कमी आएगी व आशातित सुधार होगा। बहुत दिनों से घुमी हुई कार्यालय की वस्तुओं के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को वस्त्र दान में दें।
अंक 05- दिन की शुरूआत में किसी भी नये काम का श्री गणेश करने से बचें। पारिश्रमिक में हुई कटौती से चिंताएं बढ़ेगी। त्वरित निर्णयों के परिणाम अपने पक्ष में रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 06- पारिवारिक मसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से अपनों के मध्य वजूद में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आई अड़चनों को दूर करने में किसी का गोपनीय सहयोग प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात रूपयों का लेनदेन न करें।
अंक 07- नौकरीपेशा व्यक्तियों को उलझे हुए न्यायायिक प्रकरणों में अपने हाथ-पैर बचाकर काम करना चाहिए। उलझे हुए धन के न मिलने से वित्तीय प्रबंधन में दिक्कतें आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- दिये गए दान को गोपनीय रखें।
अंक 08- संगीत प्रधान धर्म-कर्म में रूचि के चलते व्यस्तताएं बढ़ जाएगी। यात्रा भी कर सकते हैं। कामकाज के ठीक ढंग से चलने के कारण आर्थिक मंदी बेअसर साबित होगी।
अनुकूलता के लिए- एक मांगरोल सुपारी अपने पास में रखें।
अंक 09- मौसम के कहर से बचने की कोशिशें नाकाम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नये विचारों के साथ किए काम में सफलता मिलने से विरोधी भी कार्य कुशलता मानने के लिये बाध्य होंगे।
अनुकूलता के लिये- दिन में कुछ देर मौन धारण करें।





No comments:
Post a Comment