Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें, बड़े नुकसान की आशंका

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- अत्यधिक धन खर्च की स्थिति में आवश्यक खर्चों में भी कटौती करने के लिए बाध्य होना पडे़गा। अपने को चरित्रवान बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 02- व्यापार बढ़ाने की दृष्टि से नये व्यक्तियों से मेल-मिलाप की कोशिशें नाकाम रहने से चिंताएं बढे़गी। सत्पुरूषों के सदाचरण का स्वयं के जीवन में गहराई तक असर होगा।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का सरसो तेल से अभिषेक करें।

अंक 03- व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए वैकल्पिक उपायों की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। नित्य पूजन पाठ समय पर पूरा नहीं होने से बैचेनी बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 04- नये काम की शुरूआत में उपर्युक्त प्रतिक्रिया न आने से मन में निरसता बनी रहेगी। दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से रूबरू होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।

अंक 05- वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग मिलने से मिली हुई परियोजनाओं को समय पर पूरा कर पाएंगे। अतिरिक्त कामकाज में अपने अनुभव व शिक्षा के भरपुर उपयोग के मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- पितांबरी वस्त्र धारण कर निकलें।

अंक 06- साझेदारी के व्यवसाय में संबंधों को कायम रखने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में अपने से अनुभवी कर्मचारियों का भरपुर सहयोग प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- दिन में कुछ समय के लिए मौन रहें।

अंक 07- ऋण का भुगतान समय पर कर पाने से परिचितों में अपमानित होने से बच जाएंगे। अत्यधिक व्यसनों के कारण पहले से चल रही अल्प बचत में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।

अंक 08- जीवन में पूर्ण तसल्ली के लिए अभिमान में जीने के बजाए स्वाभिमान को अपनाने की ओर पूर्णतः जोर देना होगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात के भरपूर अवसर मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक क्रोध से बचकर रहें।

अंक 09- खराब संगति के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं व दूसरे भी परेशानी में आ सकते हैं। साझेदारी में आपसी अनबन होने पर किसी तीसरे का सहयोग लेने से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- गणेश मंदिर में चमेली तेल का दीपक लगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.