ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- जीवनसाथी के साथ परस्पर सामंजस्य की भावना होने से स्वकार्यों में भरपूर मदद मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को नौकरी में तरक्की के अवसरों को भुनाना हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- कुछ समय सांस्कृतिक गतिविधि में भाग लें।
अंक 02- युवाओं के लिये दिन निर्णायक रहेगा। अतः समय जाया न करते हुए अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। खर्चों में कमी करने के प्रयास असफल रहने से मन चिंतित रहेगा।
अनुकूलता के लिए- नर्वाण मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 03- आर्थिक मंदी से होने वाले नुकसान के बावजुद भी अपना कामकाज अप्रभावित रहेगा। तेजी मंदी के कारोबार में अनिष्चिंतता के कारण सौदों को टालना बेहतर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिन में किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 04- धन की कमी के बावजूद भी नई योजनाओं में कामकाज की गति में निरंतरता बनी रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहेगी अतः निर्णयों को टालने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- मीठे नीम का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 05- प्रिय वस्तुओं को सहेजने में कोई लापरवाही न बरतें। स्वनिर्णय में दूसरों की दखलअंदाजी के दुखद परिणाम आएंगे। निजी संबंधों में पहले से चल रही अनबन में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिये- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।
अंक 06- कानूनी मसलों को कुछ समय के लिये आगे बढ़ाना ठीक रहेगा। आर्थिक श्रोतों में आइ कमी से अतिरिक्त कामकाज प्रभावित हो सकता है। आज से स्वास्थ्य ठीक रहने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक हास्यविनोद न करें।
अंक 07- वाहन चालन में कलाबाजी दिखाने का प्रयास न करें। साझेदारी में एक दूसरे पर शक करने की भावना होने से नुकसान संभव है। माता-पिता के साथ व्यर्थ बहस न करें।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में तुलसाजी की माला चढ़ाएं।
अंक 08- अभिमान का तिरस्कार कर स्वाभिमान के महत्व को समझें। तेजी मंदी के व्यवसाय से बाहर निकलने में ही समझदारी है। निज संबंधओं में चरित्रवान बने रहने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- दिल के बजाए दिमाग के निर्णय मानें।
अंक 09- आकस्मिक मदों में अत्यधिक धन खर्च होने से नित्य के कामों में कटौती करना पड़ सकती है। संगत का असर दैनिक क्रिया कलापों पर रहेगा। अतः अच्छी संगत को अपनाएं।
अनुकूलता के लिए- कोई भी एक पितांबरी वस्त्र धारण करें।





No comments:
Post a Comment