Breaking News
recent

वाहन शोरूम पर चोरी करने वाले बदमाश पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते तलवार, देशी कट्टे के साथ पकड़ाए

बुरहानपुर. छह दिन पहले दो पहिया वाहन शोरूम पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्य चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चोरी के बाद इनके होंसले इतने बढ़े की यह इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाने लगे। लेकिन पुलिस को मुखबीर की सूचना मिलते ही इन्हें धरदबोचा। छह मेंं से तीन मौके से भाग निकले। इनके पास से दो देशी कट्टे और एक तलवार जब्त की गई है।

24-25 फरवरी की मध्यरात्रि अज्ञात बदमाशों ने शिकारपुरा थाना से आगे मधुसूदन बजाज शोरूम और सूर्या टीवीएस शोरूम पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मधुसूदन शोरूम से ताले तोड़कर 6 लाख से ज्यादा नकदी और सूर्या टीवीएस से प्रदीप चैकसे के शोरूम से ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने घटना के बाद धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

ऐसे पकड़े गए बदमाश
शिकारपुरा थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान ने बताया कि एसपी भागवतसिंह बिरदे के निर्देशन में टीम गठित की गई। इसी तरह की वारदात गुजरात वापी व भुसावल में हुई थी। संदिग्ध बदमाशों के बारे में जानकारी देने पर टीम ने तेजी से तलाश शुरू की। 2 मार्च को पुलिस को खबर मिली की अज्ञात बदमाश पुराने आरटीओ बैरियर के पीछे बगीचे में बैठकर लूट की वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। जिन्होंने पुराने बैरियर के पास ही हाईवे किनारे रुपेंदर सिंह कीर के पेट्रोल पंप पर लूट डकैती करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपी पिंटू पिता देवराम जिसके पास से तलवार, आरोपी राहुल से देशी कट्टा व आरोपी सोनू के पास से देशी कट्टा बरामद किया। पिंटू 19 साल का मरीमाता तेजाजी नगर इंदौर का रहने वाला है। राहुल पिता कमल मोहिते 21 साल भोलेनाथ कॉलोनी बाणगंगा इंदौर, सोनू पिता नागुलाल मोहिते 21 साल विचवा थाना बोदवड़ जिला जलगांव महाराष्ट्र का रहने वाला है जबकि मौके से आरेपी मेवालाल पिता भंवरसिंह मुक्ताईनगर हाल विचवा बादल पिता मेवालाल व बालु उर्फ बाडु उर्फ संजय पिता श्यामलाल निवासी पानी कुरहा भुसावल जिला जलगांव के रहने वाले है। इनकी तलाश के लिए टीम रवाना हो गई है। इनके विरुद्ध धारा 399, 402, 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला कायम किया है। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेंद्र पाटिल, अजय वारुले, विक्रम की भूमिका रही। टीआई ने बताया शहाबुद्दीन कुरैशी, अलीमउद्दीन, शहादाब, सचिन मिश्रा, नईम का सहयोग रहा। एसपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व विवेचना टीम को नकद पुरस्कार देने की बात कही है।

शोरूम की चोरी से डेढ़ घंटे तक की तैयारी
टीआई ने बताया कि शोरूम में चोरी की वारदात के पहले बदमाश एक से डेढ़ घंटे तक चोरी की योजना बनाते रहे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया था। टीआई ने बताया कि यह शोरूम पर ही चोरी की वारदात करते हैं। भुसावल वाले एक मामले सभी आठ बदमाश जेल में थे, इसमें छह जमानत पर बाहर आए थे, और यह घटना को अंजाम दिया। सभी छह ने चोरी के एक-एक लाख रुपए आपस में बांटना बताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.