बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेेत्र में मंगलवार को चोरों ने चौधरी कॉलोनी में दिन-दहाड़े एक घर से लाखों रुपए नकदी और सोने के जेवर चोरी कर ली। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वारदात को अंजाम दिया गया। इस मकान में मालिक और किरायेदार रहते हैं। किरायेदार घर से बाहर गया था और मकाल मालिक त्योहार के मौके पर सुबह गांव गया और शाम चार बजे लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। पीडि़त गजस्वरूपदेसर हाल चौधरी कॉलोनी तेजाजी मंदिर के पास रहने वाले चेतनराम जाट ने गंगाशहर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त ने बताया कि १० मार्च को साढ़े ग्यारह बजे वह अपने गांव गजस्वरूपदेसर चला गया। वहां से शाम चार बजे वापस आया। तब घर के मुख्य दरवाजे का ताला और कमरों में आलमारी के ताले टूटे हुए थे। आलमारी में रखे दो लाख ५० हजार रुपए और सोने के दो हार चोरी हो गए।
किराएदार के रुपए चोरी
पीडि़त ने बताया कि उसके घर में रामेश्वरलाल किराए पर रहता हैं। चोरों ने उनको भी नहीं छोड़ा। उनके कमरे में रखी आलमारी से भी करीब दो लाख ८० हजार रुपए चुरा कर ले गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
खिड़की तोड़कर घुसे घर में
पुलिस के अनुसार चोर घर की रसोई की खिड़की तोड़कर घर में घुसे। आशंका है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की। रेकी के बाद जैसे ही मालिक गांव के लिए रवाना हुआ। पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गंगाशहर एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि वारदात का पता चलने के बाद मौका मुआयना किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।





No comments:
Post a Comment