अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में एकेडेमिक कौंसिल की 61 वीं बैठक गुरुवार को होगी। इसमें परीक्षा केंद्रों और कैंपस कॉलेज सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में होने वाली एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में परीक्षा समिति की सिफारिश पर गठित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा होगी। इसके अलावा विश्वविद्याललय के कैंपस कॉलेज, अंग्रेजी विषय में ओएमआर पद्धति के बजाय वर्णनात्मक प्रणाली, नए पाठ्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। 60 वीं बैठक के प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया जाएगा। बैठक में सभी संकायों के डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
Read More: Womens day: इनके प्रयासों से चहक रही घर-आंगन में बेटियां
भरें जेईई मेन के फार्म, वरना पछताएंगे 2021 तक
अजमेर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में द्वितीय चरण की जेईई मेन परीक्षा के फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी गुरुवार तक ऑनलाइन फार्म जमा करा सकेंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में प्रथम चरण की परीक्षा जनवरी में कराई गई थी। इसका परिणाम घोषित हो चुका है। अब एजेंसी द्वितीय चरण की परीक्षा कराएगी। इसके ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी गुरुवार तक ऑनलाइन फार्म और नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करा सकेंगे। परीक्षा 5 से 11 अप्रेल तक कराई जाएगी। परीक्षा परिणाम 30 अप्रेल तक जारी किया जाएगा।
Read More: Masterkey: योजनाबद्ध करें तैयारी, सटीक लिखें उत्तर
त्रुटियों में सुधार 13 से
जेईई मेन के ऑनलाइन फार्म में रही गलतियों को विद्यार्थी 13 मार्च से सुधार सकेंगे। यह सुविधा उन्हें 16 मार्च तक मिलेगी।
2.40 लाख विद्यार्थी देंगे जेईई एडवांस
जेईई मेन के दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले करीब 2.40 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 17 मई को होगी। परीक्षा आईआईटी रुडक़ी के तत्वावधान में कराई जाएगी। जेईई मेन्स में उत्तीर्ण शेष विद्यार्थियों को विभिन्न नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले मिलेंगे। 18 के बाद होगा आरएएस मुख्य परीक्षा परिणाम पर फैसला





No comments:
Post a Comment