उम्मेदाबाद. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच क्षेत्र में मेडिकल दुकानों पर मनमानी देखने को मिल रही है। मुख्य रूप से मास्क और सेनीटाइजर के दाम दोगुने लिए जा रहे हैं और इसका विरोध करने पर ग्राहकों को टरकाया जा रहा है। ग्रामीण हंजाराम, जाकिर खान का कहना है कि इस महामारी के संकट की घड़ी में जनता को उचित मूल्य पर मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध करवाने की बजाय दोगुने दाम पर बेचे जा रहे हैं। बाबू खान और देंवेद्र कुमार का कहना है कि यदि ग्राहक दुकानदार से वाजिब दाम लगाने की बात करते हैं तो दुकानदार द्वारा मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध नहीं है यह कह कर देने से मना कर दिया जा रहा है जिससे आम जनता में इस संकट की घड़ी में जनाक्रोश है वहीं कस्बे के पीएससी सेंटर पर मास्क आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण जनता को दुगुने दाम देकर बाजार से खरीद कर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इनका कहना
यदि मेडिकल स्टोर वाले मास्क व सेनिटाइजर के दाम ज्यादा ले रहे हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रघुनंदन विश्नोई, चिकित्सा अधिकारी, सायला...
भीनमाल जेल से 30 कैदियों को जोधपुर कारागार ले जाया गया
- कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते बंदियों को किया शिफ्ट
भीनमाल. कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच भीनमाल से बंदियों को जोधपुर कारागार शिफ्ट किया गया। यहां क्षमता से लगभग दोगुने बंदी थी। ऐसे में 30 बंदियों को जोधपुर सेंट्रल जेल के लिए रवाना किया गया। उप कारागृह प्रशासन ने मुख्यालय के निर्देशों के बाद बंदियों की ज्यादा क्षमता होने से कोरोना वायरस के डर को लेकर यह कदम उठाया गया है। उप कारागृह जेलर सुखराम चौधरी ने बताया कि शेष बंदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई और बैरक की साफ सफाई और सेनेटाइजिंग भी की गई।..६
हमा





No comments:
Post a Comment