Breaking News
recent

निर्माणाधीन भवन के अडाण से दो मजदूर गिरे, एक की मौत

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर के निर्माणाधीन नए भवन का प्लास्टर करने के दौरान बल्ली टूटने से दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। दोनों मजदूरों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। बीछवाल थाने के एएसआई पूर्णसिंह ने बताया कि निर्माणाधीन भवन के प्लास्टर का काम चल रहा है। गुरुवार को दाऊजी रोड कुम्हारों का मोहल्ला निवासी हरिओम तथा उमाशंकर भवन के बाहरी तरफ अडाण लगाकर प्लास्टर कर रहा थे।

दोपहर करीब साढ़े १२ बजे अडाण की बल्ली टूट गई, जिससे दोनों मजदूर नीचे गिर गए। दोनों को वहां मौजूद लोग पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। करीब तीन घंटे बाद हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उमाशंकर के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अफवाह ने कराई परेड
दाऊजी क्षेत्र में एक मकान के ढहने की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुभाष शर्मा, कोतवाली एसएचओ कोतवाली मय जाब्ते एवं दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि हादसा वेटेरनरी विवि परिसर में हुआ है और मृतक दाऊजी रोड क्षेत्र का रहने वाला है। निर्माणाधीन मकान नहीं ढहा बल्कि वेटेरनरी कॉलेज परिसर में अडाण से दो मजदूर गिरे है। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

परिजनों की फूट रुलाई...
मजदूर हरिओम के अडाण से गिरने से उसे अंदरुनी चोटें आई थी, उसकी हालत गंभीर थी, जिसे ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में रखा गया था। हादसे की सूचना पर परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। शाम को उसे मृत घोषित करने पर परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.