Breaking News
recent

मनरेगा श्रमिकों की गैरहाजिरी लगाने पर वीडीओ से की धक्का-मुक्की

नसीराबाद. निकटवर्ती ग्राम नांदला में सोमवार मनरेगा कार्य के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले श्रमिकों और मेटों की अनुपस्थिति लगाने पर ग्राम विकास अधिकारी (ग्रामसेवक) को ग्रामीणों का कोप भाजन बनना पड़ा। घटना से अनभिज्ञ ग्रामीणों ने मेटों की शह पर ग्रामसेवक से धक्का-मुक्की कर डाली।

वीडीओ घनश्याम गुर्जर सुबह 9 बजे बाद नांदला में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां चार मेटों में से दो मेट राकेश और सांवल तथा सिर्फ दस श्रमिक उपस्थित मिले। वहीं अन्य दो मेट प्रदीप व कांता तथा उनके मातहत कार्यरत श्रमिक कार्यस्थल से नदारद थे। जबकि अनुपस्थित दोनों मेटों के मस्टररोल भी मौके पर उपस्थित मेटों के पास ही थे। इस पर ग्रामसेवक घनश्याम ने अनुपस्थित दोनों मेट प्रदीप व कांता तथा कार्यस्थल पर अनुपस्थित श्रमिकों की उपस्थिति पंजिका में गैरहाजिरी दर्ज कर दी और आगे निकल गए। अनुपस्थिति लगाने से झल्लाए मेट श्रमिकों को वीडीओ के विरुद्ध भडक़ा कर पंचायत भवन ले आए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

सूचना मिलने पर वीडीओ घनश्याम पंचायत भवन पहुंचे तो यहां धरना दे रहे श्रमिकों ने धक्का-मुक्की कर दी। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। श्रमिकों ने पुलिस को श्रमिकों ने बताया कि वीडीओ गुर्जर व्यवहार कुशल नहीं हंै। जबकि गुर्जर ने बताया कि कार्य स्थल पर सभी श्रमिक नदारद पाए गए। इस पर पुलिस ने समझाइश कर धरना समाप्त करवाया। इस संदर्भ में सम्पर्क करने पर पुलिस ने ऐसी कोई घटना और मुकदमा दर्ज होने से इन्कार कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.