Breaking News
recent

बीकानेर के कांस्टेबल ने रेकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

बीकानेर के कांस्टेबल ने रेकॉर्ड के साथ जीता सोना

बीकानेर. जिले की श्रीकोलायत तहसील के चकविजयसिंह पुरा गांव के श्रवण कुमार बेनीवाल ने चण्डीगढ़ में हुई 68वीं ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ २९ मिनट ४० सैकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के मक्खनसिंह दूसरे स्थान पर रहे। बेनीवाल ने सीआरपीएफ के सिपाही हरीशचंद का २९ मिनट ४२ सैकंड का ४० साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ दिया। श्रवण ने पिछले साल विशाखापट्टनम में आयोजित 67वें ऑल इंडिया पुलिस कॉम्पीटीशन में राजस्थान पुलिस को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया था। श्रवण अभी भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल में अभ्यास कर रहे हैं। वे 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में पदक जीतना चाहते हैं। विशाखापट्टनम में राजस्थान पुलिस को पहली बार स्वर्ण दिलाने पर विभाग ने श्रवण को पदोन्नत कर कांस्टेबल से हवलदार बना दिया था। श्रवण वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल में अभ्यासरत है। साधारण किसान परिवार में जन्मे श्रवण आगामी 2024 पेरिस मैं आयोजित होने वाली ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.