Breaking News
recent

खेत जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

बीकानेर/जामसर। जामसर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को घर से खेत जा रहे युवक को एक पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहीगरों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां देररात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार रात जामसर थाना क्षेत्र के चाळराय फांटे पर हुआ।

पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जामसर एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि महेश पुत्र रतीराम नायक बुधवार रात को घर से खेत जाने के लिए बाइक पर रवाना हुआ। तभी जामसर-चाळराय फांटे के पास अज्ञात पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया और परिजनों व पुलिस को सूचित किया। घायल युवक का देररात को पीबीएम अस्पताल में दम टूट गया। इस संबंध में मृतक के पिता रतिराम की रिपोर्ट पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.