Breaking News
recent

कोरोना का सुखद असर: प्रदेश के आठ जिलों के वायु प्रदूषण में गिरावट

सुरेश जैन भीलवाड़ा।

Fall in air pollution वैश्विक महामारी के रूप में उभरे कोरोना वायरस का कहर बरपा रहा है। इस बीच एक सुखद खबर भी आई है। पिछले तीन दिन में जहां हर व्यक्ति का जीवन ठहरा हुआ है। हर व्यक्ति कोरोना वायरस को लेकर चिन्तित है वही वायु प्रदूषण के स्तर पर काफी सुधार हुआ है। इसके पीछे मुख्य कारण वाहनों का नहीं चलना तथा उद्योग धंधे बन्द होना है। प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में आने वाले भिवाड़ीए जयपुर तथा जोधपुर व भीलवाड़ा में वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है।
Fall in air pollution केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स यएक्यूआईद्ध के नक्शे में प्रदेश के आठ जिलो के इंडेक्स पर ग्रीन गोला नजर आने लगा है। जबकि यहां पर लालए पीला व नारंगी गोला ही नजर आता है। इससे यह लगता है कि प्रकृति ने भी इन दो दिनों में अपने आप को रिसेट करने का प्रयास किया है।
..........
यह है एयर क्वालिटी इंडेक्स
एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार भिवाड़ी सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वही भीलवाड़ा वायु प्रदूषण की श्रेणी से काफी दूर है। हालांकि भीलवाड़ा में अभी एयर क्वालिटी इंडेक्स नापने के लिए कोई मशीन या प्रयोगशाला तक नहीं हैए लेकिन जयपुर या उदयपुर से मशीनें मंगवाकर यहा की हवाओं में फेलने वाले किटाणु व प्रदूषण को मापा जाता है। वर्ष 2019 में की गई जांच में भीलवाड़ा कहीं भी वायु प्रदूषण की श्रेणी में नहीं था। वायु प्रदूषण को लेकर कई बार न्यायालय ने भी इसे कम करने के लिए समयण्समय पर सरकार को निर्देश जारी किए है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के चलते लोग अपने घरों में होने से इसके स्तर में काफी सुधार हुआ है।
...........
आंखो में होती है जलन
औसत से अधिक वायु प्रदूषण होने पर डॉण् रजनी गौड़ ने बताया कि यह आंखों के लिए सबसे खतरनाक होता है। वही श्वास लेने में भी परेशानी होने के साथ सिरदर्द की परेशानी भी होती है।
.....
स्तर का असर
00 से 50 तक सबसे अच्छा
51 से100 संतोषप्रद लेकिन नाबालिग लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है
101 से 200 मध्यम लेकिन श्वास लेनेए फेफड़ेए अस्थमा और हृदय रोगों वाले लोगों को बेचैनी हो सकती।
201 से 300 श्वास लेने में तकलीफ
301 से 400 श्वास लेने में सबसे ज्यादा परेशानी
लगातार हो रही गिरावट
जिला दिनांक एक्यूआई
अजमेर 21 मार्च 119
अजमेर 22 मार्च 97
अलवर 21 मार्च 87
अलवर 22 मार्च 74
भिवाड़ी 21 मार्च 216
भिवाड़ी 22 मार्च 149
जयपुरण्1 21 मार्च 89
जयपुरण्1 22 मार्च 79
जयपुरण्2 21 मार्च 130
जयपुर ण्2 22 मार्च 110
जयपुरण्3 21 मार्च 95
जयपुरण्3 22 मार्च 77
जोधपुर 21 मार्च 216
जोधपुर 22 मार्च 141
कोटा 21 मार्च 83
कोटा 22 मार्च 77
पाली 21 मार्च 107
पाली 22 मार्च 112
उदयपुर 21 मार्च 78
उदयपुर 22 मार्च 71
..............
राजस्थन पत्रिका की अपील
राजस्थान पत्रिका इस समाचार के माध्यम से एक संदेश भी देना चाहती है की सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने वाहनों को बन्द रखे तथा अपने घर पर आराम करें। ताकि हर कोई प्रकृति के साथ किए जा रहे छेड़छाड़ से थोड़ी राहत मिलेगी।
.........
वायु प्रदूषण में आई गिरावट
देश व प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से वाहनों के नहीं चलने तथा उद्योग बन्द होने से वायु प्रदूषण में काफी कमी आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के देखे तो उसमें अब ग्रीन कलर के गोले नजर आने लगे है। यह प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी बात है। इस तरह हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन वाहन नहीं चलाए तो काफी सुधार होगा।
महावीर मेहता, क्षेत्रीय अधिकारी आरसीसीबी भीलवाड़ा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.