Breaking News
recent

जयपुर में 'कोरोना' का खौफ, अस्पताल में मरीज आना बंद

जयपुर। प्रताप नगर स्थित आरयूएसएच अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीजों को अस्पताल लाने का खौफ इतना बढ़ गया कि आस-पास के लोगों ने अस्पताल में आना ही बंद कर दिया । ( COVID-19 ) अस्पताल में इन संदिग्धों को लाने का असर यहां की ओपीडी पर देखा जा रहा है ।

 

बता दें अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में जहां 500 से 550 तक ओपीडी रहती थी वो कोरोना संदिग्धों को लाने के बाद 50 से 60 तक रह गई है । इतना ही नहीं अस्पताल में इन संदिग्धों को लाने से पहले 3 से 4 सर्जरी रोजाना हो जाती थी अब एक भी सर्जरी अस्पताल में नहीं हो रही है। इसी तरह मेडिसिन ओपीडी 250,300 से घटकर 20 से 25 तक रह गई ।

फैमली क्वार्टर छोड़कर गए लोग
अस्पताल के आस-पास रहने वाले स्टूडेंट्स ने बताया यहां काफी लोग फैमली क्वार्टर में रहते थे। जब से यहां इन संदिग्धों को लाया गया है ये सभी लोग अपने-अपने कवाटर छोड़कर चले गए है। स्टूडेंट्स का कहना था अस्पताल में मरीज नहीं आने से हमारी प्रैक्टिस भी नहीं हो पा रही है ।


विदेशी नागरिकों पर विशेष नजर
राजधानी में लगातार सामने आ रहे विदेशी कोरोना संदिग्ध मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभान ने अब जयपुर में आने वाले सभी विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग के आदेश दिए है । विभाग ने रेलवे, परिवहन एवं रोडवेज के अधिकारियों को प्रदेश में यात्रा कर रहे समस्त विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग करवाने के निर्देश दिए। बता दे एसएमएस अस्पताल और आरयूएसएच अस्पताल में भर्ती सभी संदिग्ध और पॉजिटिव मरीज विदेशी नागरिक है । शनिवार को भी सवाई मानसिंह अस्पताल में साउथ अफ्रीका के दो कोरोना संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया।

ये दोनों पति-पत्नी हैं। इससे पहले अस्पताल में उपचार करा रहे पांच विदेशी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रताप नगर स्थित राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल मे शिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार इस समय सवाई मानसिंह अस्पताल में इस समय साउथ अफ्रीका और इटली के दंपत्ती भर्ती हैं। इटली के दंपत्ती को कोरोना पॉजिटिव है तथा साउथ अफ्रीका के दंपत्ति की जांच की जा रही है। इसी प्रकार सवाई मानसिंह अस्पताल से आरयूएसएच अस्पताल में भेजे गए विदेशियों में दो इंग्लैण्ड के, दो जापान व एक जर्मनी का कोरोना संदिग्ध शामिल है।

294 यात्रियों की हुई जांच
2 फरवरी से सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू हुई कोरोना वायरस की जांच के बाद अस्पताल में अब-तक 294 लोगों की जांच की गई जिसमे 2 रोगी ईटली निवासी पॉजिटिव पाए गए वहीं 288 लोग नेगेटिव आए जबकि 4 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है । 28 जनवरी से जयपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई स्क्रीनिंग में अब-तक 191 फ्लाईटस के 27771 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.