COVID-19 : देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच बुधवार की सुबह एक अच्छी खबर लेकर आई । ( Corona virus ) बता दें पिछले 24 घंटे में राजस्थान में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया । ( Jaipur Corona virus ) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया प्रदेश में कल हुई सैंपल जांच में सभी मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया प्रदेश में एक भी जांच नमूना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जबकि 6 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकि है। प्रदेश में 1464 जांच नमूने लिए जा चुके थे, जिनमे से 32 पॉजिटिव हैं। इन 32 में से तीन को पूर्व में कोरोना फ्री घोषित किया जा चुका है और 1417 नमूने नेगेटिव हैं। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पांच नमूनों की पुन: जांच करवाई जा रही है। जिनमें से 5 भीलवाड़ा, और एक—एक नमूना टोंक, दौसा और कोटा जिले से है।
पिछले तीन दिनों में लगातार आए पॉजिटिव मरीज
सोमवार की बात की जाए तो प्रदेशभर में चार पॉजिटिव मरीज सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया सोमवार को प्रतापगढ़ जोधपुर से दो-दो पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसी तरह शनिवार को 8 पॉजिटिव मरीज सामने आए वहीं रविवार को तीन पॉजिटिव मरीज प्रदेशभर में सामने आए। हालांकी राहतभर खबर मंगवार को ये रहीं एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया।
प्रदेश में कोरोना की स्थिति
जांच के लिए कुल सैंपल लिए — 1464
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई — 32, इनमें से तीन हो चुके हैं कोरोना फ्री
जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई — 1417
सैंपल की जांच रिपोर्ट आना है बाकि — 15
नोट — मंगलवार को किसी भी व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं





No comments:
Post a Comment