अजमेर. रूपनगढ़ थाना क्षेत्र की बलात्कार पीडि़ता ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक (अजमेर रेंज) हवासिंह घूमरिया से गुहार लगाई। उसने आईजी से प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
पीडि़ता ने बताया कि उसको बहला-फुसला कर मुख्य आरोपी मुकेश भाकर और उसके साथी ले गए थे। प्रकरण में रतनी देवी भी शामिल थी। हालांकि पुलिस ने रतनीदेवी व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन मुख्य आरोपी मुकेश भाकर, उसके साथी श्रवण खिलेरी व अन्य अब भी फरार हैं। आईजी ने पीडि़ता व उसके परिवार को एक सप्ताह का समय देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का विश्वास दिलाया। पीडि़ता ने बताया कि मुख्य आरोपी उस पर प्रकरण वापस लेने का दबाव बना रहा है। श्रवण खिलेरी व अन्य उसके अश्लील वीडियो व फोटो को लगातार सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जबकि बलात्कार के प्रयास के आरोपी सीताराम, जगदीश व कानाराम अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मिलीभगत का आरोप
पीडि़ता ने प्रकरण में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरोपी मुकेश भाकर भी पुलिस अधिकारी का बेटा है। इसके अलावा मामले को राजनैतिक रंग देकर उसको दबाने का प्रयास किया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment