डोईफोडिय़ा. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए खकनार एवं डोईफोडिय़ा क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर्स पर सेनिटाइजर और मास्क की डिमांड बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर्स पर 30 से 200 रुपए तक के मास्क उपलब्ध हैं, लेकिन 10 दुकानों में से 6 में सेनिटाइजर उपलब्ध नहीं हैं। कुछ स्टोर पर लोकल मास्क उपलब्ध तो हैं, पर उसे ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है। 6 0 फीसदी मास्क की कालाबाजारी की जा रही है। 5 रुपए वाले वन टाइम यूज मास्क की कीमत 30 से 50 रुपए हो गई है।
सेनिटाइजर की पिछले करीब आठ से दस दिन से ज्यादा डिमांड बढ़ी है, लेकिन सेनिटाइजर 10 मेडिकल में से 4 पर मिल रहे। जिन दुकानों पर सेनिटाइजर मिल रहे है वहां भी यह तय कीमत से 30 से 40 रुपए ज्यादा में बेचा जा रहा है। हैंड सेनेटाइजर 25 मिली लीटर की बोतल 8 5 रुपए 50 मिली लीटर की बोतल 120 ओर 200 मिली लीटर की बोतल 200 से 300 रुपए और 500 मिली लीटर की बोतल 400 रुपए में बेच रहे है। मेडिकल संचालकों का कहना है हम बहुत दूर से खरीदकर ला रहे है, हमें ही बहुत मंहगा मिल रहा है हम क्या करे।
कालाबाजारी का नया तरीका
दुकानों में मास्क पैकेट में नहीं बेची जा रही है। कारण यह है कि पैकेट में रेट प्रिंट होने पर खरीदार विक्रेता से सवाल जवाब करता है। इसलिए मनमाने दर पर बेचने के लिए मास्क को खुले तौर पर बेचा जा रहा है। पूछने पर मेडिकल स्टोर्स संचालक ने बताया कि डिमांड ज्यादा है, इसलिए सेनिटाइजर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जब भी सेनिटाइजर की खेप आती है तुरंत बिक जाती है।
ब्रांडेड और लोकल सेनेटाइजर में फर्क नहीं समझ रहे खरीदार
डोईफोडिय़ा के एक मेडिकल स्टोर पर मौजूद ग्राहक से पूछने पर उसने बताया कि अब एकाएक सेनिटाइजर की जरुरत बताई जा रही है। पहले नाम तो सुना था लेकिन कभी यूज नहीं किया। ऐसे में हमें ब्रांडेड और लोकल में वऊर्क नहीं समझ आता। दुकान पर जाने के बाद मेडिकल वाले 200 रुपए से 500 रुपए तक के सिनेटाइजर दे रहे हैं। अब जरूरी है तो 200 रुपए वाला ही लोग लेकर घर जा रहे हैं।





No comments:
Post a Comment