लालसोट. उपखण्ड क्षेत्र की एक दलित नाबालिग लडक़ी के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला लालसोट थाने में दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने प्राथमिकी में डिडवाना गांव के एक निजी महाविद्यालय मेें पढऩे वाले तीन युवकों के खिलाफ अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमैल कर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।
पीडि़ता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 8 की छात्रा है। करीब चौदह माह पूर्व जनवरी 2019 में वह रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए गई थी, इस दौरान जब वह एक खेत में लघुशंका के लिए गई तो वहां अनुुज मीना निवासी गंगापुर सिटी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली। 10-15 दिन बाद वह बकरियां चराने के लिए पहाड़ पर गई तो अनुज मीना व उसका दोस्त सागर मीना भी वहां पहुंच गया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए अनुज मीना ने बलात्कार किया।
इस दौरान सागर ने मोबाइल से फोटो व वीडियो बनाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। दोनों आरोपियों ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को इस बारे में नहीं बताने को कहा। कुछ दिन बाद अनुज मीना पीडि़ता को लालसोट में एक कमरे पर ले गया। जहां भी बलात्कार किया। एक जनवरी 2020 को सागर मीना का दोस्त दिलराज मीना निवासी कोडई ने भी उसके अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए साथ चलने के लिए दबाव बनाया। इस पर पीडि़ता ने मना कर दिया।
दो आरोपी हिरासत में
दूसरी ओर मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लालसोट सीओ मनराज मीना को मामले की जांच सौंप दी गई। मंगलवार सुबह लालसोट पुलिस ने पीडि़ता का लालसोट महिला चिकित्सालय में मेडिकल कराकर घटना स्थलों का मुआयना किया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला पोक्सो एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीडि़ता के अब न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
बेकाबू ट्रक डिवाइडर कूद दूसरी लेन में पहुंचा
लालसोट. एनएच 11 ए पर पीपली पातलवाास गांव के बस स्टैंड पर दौसा से लालसोट की ओर आ रहे आलू से भरे ट्रक के अचानक पट्टा टूट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी साइड में पहुंच कर दुर्घटनाग्र्रस्त हो गया। गनमीत यह रही कि इस दौरान दूसरी साइड अन्य वाहन नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।





No comments:
Post a Comment