Breaking News
recent

जब बालों पर बर्फ जमा लेते हैं कनाडाई

कनाडा के युकोन टेरिट्री में हर साल एक खास प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिसमें लोग बर्फीले तापमान में अपने बालों को फ्रीज करके प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस हेयर फ्रीजिंग प्रतियोगिता के दौरान लोगों के चेहरे देखने वाले होते हैं क्योंकि किसी के सिर पर बर्फ होती है तो किसी के दाढी और मूंछों पर। प्रतिभागियों की पलकों पर जमीं बर्फ देखकर चिलिंग का अहसास होने लगता है। ताखिनी हॉट पूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में 288 एन्ट्रीज आई हैं जिन्होंने पांच अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया है। ये पांच कैटेगरी हैं मेल, फीमेल, पीपल चाॅइस, ग्रुप और क्रिएटिव। अपनी तरह के इस अनूठे आयोजन को कनाडा के लोग काफी पसंद करते हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले का नाम आगामी एक अप्रैल के दिन बताया जाएगा और पुरस्कार की राशि दो हजार डाॅलर भी दी जाएगी। पीपल चाॅइस के लिए लोगों से ऑनलाइन वोटिंग करने के लिए कहा गया है। इस प्रतियोग्रिता में होता यह है कि प्रतिभागी को अपने बाल हाॅट स्प्रिंग वाॅटर में भिगोने होते हैं और तब तक होल्ड करके रखने होते हैं जब तक कि वे किसी स्कल्पचर के जैसे न दिखने लगें। इसमें आइब्रो और आइलैशेष को भी शामिल करना होता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को अपने बालों को जमाने के लिए माइनस 20 डिग्री में खड़े होना पड़ता है। प्रतियोगिता की शुरुआत 2011में हुई थी। युकोन में ही इस प्रतियोगिता का आयोजन इसलिए होता है क्यूंकि दिन में यहां दिन का तापमान माइनस 13 डिग्री और रात के समय का तापमान माइनस 22 डिग्री तक पहुंच जाता है। ताखिनी हॉट पूल साल भर लोगों के लिए खुला रहता है लेकिन हेयर फ्रीजिंग प्रतियोगिता जनवरी से लेकर मार्च के बीच में ही आयोजित की जाती है। पूल का मिनरल रिच वॉटर का तापमान 36-42 डिग्री के बीच होता है, जिसका अर्थ है कि स्नान करने वाले बाहर के शून्य तापमान के बावजूद गर्म रहते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.