Breaking News
recent

चार करोड़ की अतिरिक्त आय उजागर

आयकर विभाग ने तीन व्यापारिक ठिकानों पर किया सर्वे

बीकानेर.आयकर विभाग की तीन टीमों ने बुधवार को शहर के तीन व्यापारिक ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई कर करीब चार करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय का खुलासा किया। तीनों व्यापारियों पर विभाग की काफी दिनों से नजर थी।

अपर आयकर आयुक्त अरविन्द कुमार के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने एक साथ तीनों ठिकानों पर दबिश दी थी। कुमार ने बताया कि बीकानेर के एक पापड़ व्यापारी, खनिज व्यापारी तथा एक मिठाई कारोबारी के यहां सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

ईमानदार पर नहीं गिरेगी गाज
आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो वास्तविक आय छिपाकर गलत जानकारी के साथ रिटर्न दाखिल करने वाले व्यापारियों व कुछ सरकारी अधिकारियों पर विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में कुछ व्यापारियों व सरकारी सेवारत कार्मिक-अधिकारियों की व्यावसायिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में वास्तविक आय छिपाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.