Breaking News
recent

आज का पंचांग— इस समय न करें यात्रा की शुरुआत

जयपुर। आज सुबह स्नान के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। जल अर्पित करने समय गायत्री मंत्र या सूर्यमंत्र का जाप करें। आज आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। जहां तक हो सके आप आज राहुकाल में किसी भी शुभ यात्रा आरंभ न करें।

आज का पंचांग—
विक्रम संवत् 2076 , फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी, रविवार।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु।
चतुर्दशी तिथि रात 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि प्रारंभ।
आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र प्रारंभ
सुकर्मा योग रात्रि 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग प्रारंभ।
चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक।
अमृतकाल सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
रवियोग सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर लगेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
निशिथ काल मध्यरात्रि में 12 बजकर 25 मिनट से मध्यरात्रि 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
गौधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से शाम 05 बजकर 17 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक यमगंड रहेगा।
गंडमूल सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.