Breaking News
recent

सेवाश्रम परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी

अजमेर. पुष्कर के बामदेव रोड स्थित भारत सेवाश्रम परिसर के रसोईघर में सोमवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। रसोई घर मे रखे गैस सिलेंडर बाहर निकालकर मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया जिससे गंभीर हादसा टल गया। आग से करीब चार लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

आश्रम के संत के अनुसार रविवार रात सेवाश्रम परिसर में विवाह समारोह का आयोजन था। तडक़े बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठने के बाद मीटर से होते हुए रसोई घर में आग लग गई। रसोई घर में रखा सामान जलकर राख हो गया? वहीं शादी में मंगवाया गया सामान भी जल गया। सूचना मिलते ही पार्षद धीरज जादम व ऋषि भाटी नाम युवक ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर टैंकरों से पानी छिडक़ आग पर काबू पाया। घटना के समय रसोई घर में रखे 7-8 गैस सिलेंडर तुरंत बाहर निकाल दिए गए। समय रहते आग पर काबू पाने से आग टेंटों तक नहीं पहुंच पाई जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विवाह समारोह की अनुमति नहीं

पुष्कर नगरपालिका क्षेत्र में समारोह स्थल के लिए अनुमति लेने के साथ-साथ अग्नि जनित हादसों से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करना भी जरूरी है। लेकिन भारत सेवाश्रम के संत स्वामी गंगा नन्द ने बताया कि आश्रम को विवाह समारोह स्थल के रूप में काम में लेने की कोई अनुमति नहीं ली गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.