Breaking News
recent

सांसद और नेपानगर विधायक राहत कोष में जमा करेंगे एक माह का वेतन, बुरहानपुर विधायक अपनी निधि से देंगे दो करोड़

अमीर उद्दीन, बुरहानपुर. कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सांसद और विधायकों ने अपना खजाना खोल दिया है। सांसद नंदकुमारङ्क्षसह चौहान प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन जमा करेंगे। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सांसद निधि से एक करोड़ रुपए देगें। बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी विधायक निधि से दो करोड़ रुपए सहयोग राशि कोरोना वायरस की रोकथाम, गरीबों को भोजन के लिए प्रशासन को देने की बात कही है। नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन जमा करेंगी।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और देशभर में लॉकडाउन होने के बाद जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से बीमारी की रोकथाम और जनता की मदद के लिए जा रहे प्रयास को जानने के लिए खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर से बात की।

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान
मैं लॉकडाउन के कारण दिल्ली में रह गया। २३ तारीख को लोकसभा थी, लोकसभा में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था। उसी दिन ट्रेने बंद हो गई और २४ तारीख को पूरा इंडिया लॉकडाउन कर दिया गया। यहीं से मैं पूरे लोकसभा क्षेत्र में अपने जनप्रतिनिधि और प्रशासन के संपर्क में हूं। हम परेशानियां और कठिनाइयों को झेलते हुए लॉकडाउन का पूरा पालन करें। कुछ दिनों की परेशानी है, जीवन उससे बड़ा है। हमारे जिंदगी सुरक्षित रहे यह महामारी का हम मुकाबला कर सके। इसलिए लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है। मैंने प्रधानमंत्री सहायता कोष में एक माह का वेतन देने का पत्र जारी कर दिया। सांसद निधि से अपने लोकसभा क्षेत्र में करोना वायरस से निपटने के लिए एक करोड़ रुपए दूंगा। स्वास्थ्य विभाग अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करेगा। केंद्र सरकार ने १ लाख ७० हजार करोड़ का पैकेज दिया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी प्रदेश सरकार की तरफ से कदम उठा रहे हैं।


बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र ङ्क्षसह
मैं अभी मेरे घर पर हूं, विधायक निधि से २ करोड़ रुपए कोरोना वायरस की बीमारी से लडऩे के लिए दिया हूं। कलेक्टर बुरहानपुर को दो करोड़ रुपए खर्च करने के लिए लेटर तैयार करने को कहा गया है कि कितना राशि अनाज में दे रहे हैं, कितनी राशि दवाइयों में दे रहे हैं, कितनी राशि स्वास्थ्य सेवाओं में खर्च की जाएगी। यह प्लान तैयार किया जा रहा है। दो करोड़ की विधायक निधि इस बीमारी पर खर्च करने के लिए मैंने स्वीकृत दी है। लॉकडाउन के दौरान अगर गरीब परेशान है तो प्रशासन का काम है कि प्रत्येक वार्ड का एक कार्यक्रम तैयार करें। मजदूर वर्ग के परिवारों में अनाज और सब्जी, दूध पहुंचना चाहिए, यह प्रशासन का कार्य है।


नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर
मैं अभी अपने क्षेत्र देड़तलाई में हूं। सभी कार्यकर्ताओं से सपंर्क कर गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। मैं अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करूंगी। जिससे कोरोना वायरस की रोकथाम और जरूरतमंद को लाभ मिले। नेपानगर विधानसभा से जो मजदूर वर्ग के लोग बाहर गए हैं और वापस आ रहे हैं, उन लोगों की सुविधाओं के लिए मैं कलेक्टर और एसडीएम से संपर्क कर मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.