Breaking News
recent

जागरूकता रथ रवाना

बीकानेर। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग ने आमजन को घर पर ही रहने, मेले व भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने का संदेश घर-घर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को चिकित्सा विभाग के आईईसी अनुभाग की ओर से तैयार किए गए विशेष जागरूकता रथों को जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ शहर व गांव में आमजन को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचावे की जानकारी देंगे। प्रचार रथ में शामिल नर्सिंग विद्यार्थी आमजन को हैंड सेनेटाइज करवाएंगे तथा सजगता बरतने संबंधी संदेश वाले पेम्फलेट वितरित करेंगे। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विकास हर्ष, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रतापसिंह व आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य उपस्थित थे।

कालाबाजारी रोकने के लिए दल गठित
जिला कलक्टर ने मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिकारियों का एक जांच दल गठित किया है। जांच दल में सहायक ड्रे नियंत्रक सुभाष मुटरेजा, जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी विनोद जुनेजा, प्रवर्तन निरीक्षक सहदेव कुमार शामिल होंगे। जिले में मास्क व हैंड सेनेटाइजर की जमाखोरी व कालाबाजारी निर्धारित दर से वसूल करने वालो ंके खिलाफ कानूनन कार्रवाई करेंगे।

दो कंट्रोल रूम बनाए
जिलास्तर पर दो कंट्रोल रुम बनाए गए हैं। जिला कलक्टर कार्यालय में 0151-2226031 तथा सीएमएचओ कार्यालय में 0151-2204989 पर कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी कोई भी सूचना दी जा सकेगी। जिला कलक्टर ने बताया कि कोरोना संदिग्ध या विदेशी पर्यटक अथवा इस सम्बंध में कोई सूचना के लिए कंट्रोल रुम 24 घंटे काम करेंगे। जिला पूल की गाडिय़ों को विसंक्रमित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.