जयपुर। महात्मा गांधी की की ऐतिहासिक दांडी मार्च की 90वीं सालगिरह के मौके पर 12 मार्च से 6 अप्रेल तक साबरमती से शुरू होने वाली यात्रा में राजस्थान कांग्रेस को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यात्रा का शुभारंभ राजस्थान कांग्रेस के नेता करेंगे।
12 और 13 मार्च को दो दिन पूरी कमान राजस्थान कांग्रेस के हाथों में रहेगी। इसके लिए दोनों दिनों का का कार्यक्रम तय हो गया है। 12 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से यात्रा रवाना होते हुए असलाली पहुंचेगी।
इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। पहले दिन 21 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके बाद 13 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में यात्रा असलाली से शुरू होकर बारेजा होते हुए नवागाम पहुंचेगी। दूसरे दिन 14 किलोमीटर की यात्रा होगी। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ ही प्रिया दत्त, यशोमति ठाकुर, दमन दीव के पीसीसी अध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
386 किलोमीटर की है यात्रा
दांडी यात्रा 12 मार्च को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से प्रात 9 बजे प्रारम्भ होगी और 386 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए 26 दिन बाद 6 अप्रेल को इसका समापन विशाल जनसभा के साथ दांडी में होगा। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम नेता शामिल होंगे ।





No comments:
Post a Comment