Breaking News
recent

होली का छाया उल्लास, गुरु और शनि का बन रहा विशेष योग

बुरहानपुर. होली का उल्लास छाने लगा है। जगह-जगह बाजार में दुकाने सजने लगी है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन होगा और 10 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। शहर में २५० से अधिक स्थानों पर होली दहन होगा। इस बार होली पर गुरु और शनि का विशेष योग बन रहा है।
भद्रा रहित होगी होली
9 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है और इसी दिन होलिका दहन होगी। इस बार होली भद्रा रहित रहेगी। जिस कारण से इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। होली दहन 09 मार्च को जिसमें भद्रा दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके बाद भद्रा का समय नहीं रहेगा।
शैलेंद्र मुखिया के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों में सभी शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इस बार होलाष्टक 03 मार्च से शुरू हो गया है जो कि 9 मार्च तक रहेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन शुक्लपक्ष अष्टमी होलाष्टांक तिथि का आरंभ है। इस तिथि से पूर्णिमा तक के आठों दिनों को होलाष्टक कहा गया है। होली इस बार भद्रा नहीं लगने से विशेष फलदायी रहेगी। इस बार होली भद्रा रहित, ध्वज एवं गजकेसरी योग भी बन रहा है। इसके बाद 10 मार्च को रंग वाली होली में त्रिपुष्कर योग बनेगा। इस साल होली पर गुरु और शनि का विशेष योग बन रहा है। ये दोनों ग्रह अपनी.अपनी राशि में रहेंगे।
ये है मुहूर्त
होलिका दहन तिथि 9 मार्च 2020
होलिका दहन मुहूर्त. 18 .26 से 20.52 बजे
पूर्णिमा तिथि आरंभ 09 मार्च 3.03 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त 09 मार्च 23.17 बजे

ऐसी है प्रशासन की तैयारी
होली के दो दिन पहल बाजार में चहल पहल काफी बढ़ गई। लोग होली पर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा, मिठाई, किराना, शकर हार आदि की दुकानों पर खरीदारी की जा रही है। मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। गुझिया बनाने के लिए लोग खोए की खरीदारी कर रहे हैं। दिनभर बाजार में खरीदारी की दौर चल रहा है। अबीर, रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही। बच्चों की नजर तरह.तरह के मुखौटों को पसंद करते दिखी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.