Breaking News
recent

Corona Live Update : आज से कोटा लॉक डाउन, पढ़िए वो सब जो आपको जानना बेहद जरुरी है

कोटा. कोटा जिला आज से आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। जिला कलक्टर ने मेडिसिन, राशन, दूध, सब्जी, एलपीजी गैस, पेट्रोल पम्प एवं रिटेल आउटलेट व पानी सप्लाई, बैंक, एटीएम के अतिरिक्त सभी संस्थान 22 तारीख को सुबह 6 बजे से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। कचोरी, समोसा, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाली प्रतिष्ठान भी पूर्णतया बंद रहेंगी। उक्त आदेश रोडवेज बस स्टैंड, हॉस्टल में निवासरत विद्यार्थियों के लिए होम डिलीवरी करने वाले खाद्य पदार्थों पर लागू नहीं होगा। उक्त आदेश की पालना जिला पुलिस अधीक्षक शहर कोटा, आयुक्त नगर निगम, सचिव नगर विकास न्यास, जिला रसद अधिकारी, समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार एवं समस्त नगर पालिका कोटा जिला द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। कलक्टर ने आदेश में सलाह दी है कि सभी अपने घरों में रहें। मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से निकलें।

Read More : जानिए मास्क-सेनेटाइजर की सही कीमत, ज्यादा
वसूली पर इस नंबर पर करें शिकायत

 कोरोना से लडऩे के लिए कोटा के व्यापारी भी तैयार हो गए हैं। व्यापारियों और उद्यमियों ने स्वेच्छा से कारोबार बंद रखने का निर्णय किया है। कोटा व्यापार महासंघ की कार्यकारणी एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों की शनिवार को करीब तीन घंटे चली आपातकालीन बैठक के बाद कोटा बंद का निर्णय किया है। बैठक में महासंघ की करीब 140 संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव ने भाग लिया। अध्यक्ष क्रांति जैन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए बरती जा रही सावधानियों के तहत 22, 23 तथा 24 मार्च को सम्पूर्ण कोटा बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही, 25 मार्च से 31 मार्च तक कोटा के समस्त बाजार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर खोलने का निर्णय लिया।

Read More : मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी पर छापा, 15 हजार मास्क मिले


राहत की मांग उठाई : कोरोना के चलते कोटा के उद्योग धंधों की कमर टूट गई है। संकट की घड़ी से निपटने के लिए व्यापारी सरकार के साथ खड़े हैं। इस आपदा को देखते हुए एवं व्यापार बंद की स्थिति से न तो पैसा आएगा, न जाएगा। इसलिए बैंकों को लोन की किस्त एवं ब्याज का समय पर भुगतान नहीं हो पाएगा। अत: कम से कम तीन माह की राहत दी जाए। आयकर जमा कराने की तिथि 31 मार्च है, इसे भी बढ़ाई जाए। नगरीय कर, यूडी टैक्स में सीज की कार्रवाई बंद की जाए।

Corona Live Update : कोटा में 120 लोगों को होम आइसोलेट
किया, आधा दर्जन रिपोर्ट नेगेटिव


खुले रहेंगे पेट्रोल पम्प : कोटा के पेट्रोल पम्प जनता कफ्र्यू के दौरान खुले रहेंगे, ताकि लोग इमरजेंसी सेवाओं के लिए परेशान ना हों। कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी ने बताया कि 23 मार्च से 25 मार्च तीन दिन तक कोटा के समस्त पेट्रोल पम्प सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे।


50 उद्योग बंद रहे
हाड़ौती कोटा स्टोन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनता कफ्र्यू के आह्वान पर शनिवार को कोटा के करीब 50 उद्योग बंद रहे।


निजी स्कूलों में शिक्षकों का भी रहेगा अवकाश
कोटा. जनता कफ्र्यू के आह्वान के संबंध में प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी ने सभी संचालकों से अपील की है कि वह जनता कफ्र्यू को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं। यह संदेश अभिभावकों तक पहुंचाएं। महामंत्री संजय शर्मा ने 30 मार्च तक विद्यार्थियों व शिक्षकों का अवकाश है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.