Breaking News
recent

#Corona virus: कोरोना का साया, पुलिस ने हटवाया सामान

अजमेर. शीतला माता के मेले पर भी कोरोना का साया मंडराया। कोतवाली थाना पुलिस और नगर निगम ने काला बाग से अस्थाई दुकानदारों को समझाकर सामान हटवाया। साथ ही लोगों को सरकार के निर्देशानुसार एकत्रित नहीं होने को कहा।

कोरोना वायरस के चलते सरकार ने एक स्थान पर 50 लोगों को जमा नहीं के निर्देश दिए हैं। कोतवाला थाना प्रभारी शमशेर खां और नगर निगम के कार्मिक काला बाग पहुंचे। पुलिस ने सुभाष बजरंगढ़ से सुभाष उद्यान के गंज द्वार तक बैठे अस्थाई दुकानदारों को समझाया। उन्होंने कोरोना वायरस प्रकोप और सरकार के निर्देश की जानकारी दी। कई दुकानदारों ने सामान स्वत: हटा लिया। पुलिस ने लोगों को भीड़ जमा नहीं करने की अपील भी की।

Read more: #coronavirus : पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में सेनेटाइजर का छिडक़ाव

नए प्लांट में रख सकेंगे 5 हजार मेट्रिक टन घी

अजमेर. अजमेर डेयरी में स्किम मिल्क पाउडर भंडार घर का अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने उद्घाटन किया। इस पर 10 करोड़ की लागत आई है। चौधरी ने कहा कि डेयरी प्लांट प्रोजेक्ट में चार एसएमपी घी संग्रहण गोदाम बनाए जा रहे हैं। इनमे से एक पूरा हो चुका है। तीन भंडार घर का निर्माण जारी है। भंडार घर में 5000 मेट्रिक टन घी संग्रहित किया जा सकता है।

Read more: #coronavirus: कोरोना से बचने के लिए ग्रामीणों को पहनाए मास्क

प्रबंध संचालक प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने अजमेर डेयरी को एक एसएमपी भंडारण घर सौंपा है। बुधवार से से अजमेर डेयरी का स्किम मिल्क पाउडर संग्रहित करना प्रारंभ हो जाएगा। परिवहन और अन्य बंदोबस्त में लगने वाले 50 लाख रुपए बचेंगे। इस दौरान उप प्रबंधक विनोद कानूनगो, एस पी सिंह, हिम्मत सिंह राठौड़, रामलाल चौधरी, लादूराम चौधरी, प्रोजेक्ट इंचार्ज गिरीश मणी, श्री लक्ष्मण लालवानी, एल के रत्रा सहित एनडीडीबी के सत्येंद्र गुज्जर, बलवीर शर्मा, बाला और अन्य मौजूद रहे।

Read More: Corona effect : अजमेर के पर्यटक स्थलों पर लगाया ताला, अजमेर आने से पहले पढे यह खबर...



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.