क्राइस्टचर्च। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 132 रनों का लक्ष्य दिया है। दूसरी पारी में भारतीय टीम 124 रनों पर ढेर हो गई। सोमवार को मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 34 रन और जोड़ पाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन था। उस वक्त ऋषभ पंत और हनुमा विहारी बल्लेबाजी कर रहे थे।
सस्ते में आउट हुए पंत और हनुमा विहारी
तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही हनुमा विहारी के रूप में भारत को सातवां झटका लगा। हनुमा विहारी ने सिर्फ 9 रनों का योगदान दिया। इसके बाद तो एक-एक कर विकेट गिरते रहे। ऋषभ पंत 4 रन बनाकर पवेलियन की तरफ चलते बने। जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
जीत की दहलीज पर खड़ा है न्यूजीलैंड
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत बहुत ही शानदार रही है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए 103 रन बना लिए हैं और जीत के लिए सिर्फ 29 रनों की जरूरत है। क्रीज पर टॉम लेथम और टॉम ब्लंडेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
इससे पहले मैच के दूसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन बरकरार रहा। दूसरी पारी में कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। खुद कप्तान विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली के अलावा मयंक (3), पृथ्वी शॉ (14), पुजारा (24) और रहाणे ने सिर्फ 9 रन बनाए।





No comments:
Post a Comment