Breaking News
recent

Rain in Ajmer: लगातार पड़ रही फुहारें, मौसम में बढ़ी ठंडक

अजमेर. राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुक्रवार को भी बिगड़ा हुआ है। समूचे जिले में फुहारों और बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे मौसम में ठंडक हो गई है। बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरसात से खेतों में पड़ी धान और जीरे की फसल खराब होने का खतरा है।

Read More: #CORONAVIRUS: अस्पताल में भी कोरोना संदिग्ध से दूरी, फर्श पर लेटाए रखा

पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम फिर पलट गया है। अजमेर में तडक़े 3 बजे से बारिश जारी है। नया बाजार, मदार गेट, स्टेशन रोड, आगरा गेट, जयपुर रोड और अन्य इलाकों तेज फुहारें गिरीं। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, फायसागर रोड, शास्त्री नगर, गुलाबबाड़ी और अन्य इलाकों में भी लगातार फुहारें गिर रही हैं। हवा चलने से कुछ सर्द एहसास भी हुआ है।

Read More: Ajmer Lock down: पुलिस ने संभाल लिया मोर्चा, सब पर पैनी नजर

Read More: #CORONAVIRUS: ब्रिटेन की पर्यटक ने उड़ाए होश....पुष्कर से 60 और विदेशी रवाना

पुष्कर, ब्यावर, किशनगढ़, गगवाना, घूघरा, गेगल, भिनाय, गोपालपुरा, बांदनवाड़ा, नसीराबाद, पीसांगन, मांगलियावास और अन्य इलाकों में टपका-टपकी का दौर जारी है। पिछले दिनों 32 डिग्री तक जा पहुंचा तापमान नीचे लुढकऱ 28 डिग्री पर आ गया।

Read More: India Lock down: परीक्षाओं में देरी से गड़बड़ाएगा नया सत्र, संस्थानों की बढ़ेंगी परेशानी

यह है मौसम बदलाव की वजह.....
मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरफ पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर देश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। इसीलिए कई जगह ओलावृष्टि और बरसात भी हुई है। अजमेर जिले में भी देराठूं में ओले गिरे थे। रामसर, मसूदा, भिनाय, कादेड़ा, बिजयनगर में बरसात हुई थी। आगामी 48 से 72 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।

Read More: Lock down effect: लॉकडाउन से दूध पर संकट, सबकी नजरें डेयरी पर

Read More: कोरोना वायरस ने रोकी हजारों अभ्यर्थियों की नियुक्तियां



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.