Breaking News
recent

Rashifal 06 March 2020: आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, मेष और तुला वाले रहें सावधान

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.