अजमेर. आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 के परिणाम को लेकर 18 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही राजस्थान लोक सेवा आयोग परिणाम जारी करने का फैसला लेगा।
Read More: CBSE: ढंग से जांचनी होगी कॉपियां, परीक्षा में देना होगा सहयोग
आयोग ने 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा भी कई पेचीदगियों के बाद संभव हो पाई। राजस्थान हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने बीते अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ आयोग ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचिका दायर की। खंडपीठ ने पिछले साल 29 मई को सिंगल बैंच के फैसले को निरस्त (क्वैश) किया था। मालूम हो कि यह परीक्षा 1017 पदों की भर्ती के लिए कराई गई है।
Read More: नगर निगम की साधारण सभा में जाना स्मार्ट सिटी अधिकारी को पड़ा भारी
18 को होनी है सुनवाई
राजस्थान हाईकोर्ट में आरएएस मुख्य परीक्षा के परिणाम को लेकर 18 मार्च को सुनवाई होगी। इसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग भी जवाब पेश करेगा। हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद ही आयोग परिणाम पर फैसला करेगा। अध्यक्ष दीपक उप्रेती चाहते हैं, कि साल 2018 की आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती त्रुटिरहित हो।
Read More: Ajmer Discom : नहीं दे सके जवाब, डिस्कॉम पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
फैक्ट फाइल...आरएएस परीक्षा-2018
आरएएस प्री. परीक्षा का आयोजन-5 अगस्त (परीक्षा में बैठे थे-3 लाख 67 हजार)
आरएएस प्री. परीक्षा का परिणाम-23 अक्टूबर
आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन-25 और 26 जून
(पंजीकृत-22 हजार 984, परीक्षा में बैठे थे -18 हजार अभ्यर्थी)
Read More: MDSU: शुरू होंगे इंटीग्रेटेड लॉ, बी.फार्मा और बीए-बीएससी बीएड कोर्स
नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं आज से
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। इनमें स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष पासकोर्स और ऑनर्स के विषयवार पेपर होंगे। मालूम हो कि प्रथम वर्ष नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ हुई थी। परीक्षा केंद्रों का गठन, कॉपियां और पेपर पहुंचाने का काम हो चुका है।





No comments:
Post a Comment