Jaipur Corona virus : एसएमएस अस्पताल ( sms) में मंगलवार को भर्ती किए गए सभी 11 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज शाम तक आ जाएगी । ( COVID-19 ) बता दे कल तीन विदेशी नागरिकों सहित 11 नए कोरोना वायरस संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इन संदिग्धों में ऑस्टे्रलिया दम्पती और एक न्यूजीलैंड का नागरिक है। सभी संदिग्ध मरीजों के सैम्पल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। इसके अलावा 85 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही इटली की महिला मरीज को आरयूएचएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. डी.एस. मीणा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दम्पती, एक न्यूजीलैंड, एक टोंक, चार जयपुर, एक सवाई माधोपुर, एक खेतड़ी, एक केरल से कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। चार मरीजों को आरयूएचएस अस्पताल भेजा गया है। साथ ही तीन मरीजों को होम आइसोलेशन के लिए घर भेजा है। उन्होंने बताया कि इटली के पुरुष मरीज को लंग्स की बीमारी के चलते इलाज किया जा रहा है। सांस लेने में तकलीफ के चलते ऑक्सीजन पर रखा गया है। इसके अलावा कोरोना पॉजीटिव 24 वर्षीय युवक भी स्वस्थ है।





No comments:
Post a Comment