Corona virus : राजधानी जयपुर ( SMS ) में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इटली और जयपुर निवासी कोरोना मुक्त तो हो गए लेकिन दोनों ही मरीजों की तबीयत अभी खराब है । डॉक्टरों का कहना है इटली निवासी युवक पहले से ही लंग्स की समस्या से ग्रसित था ऐसे में उसे अभी बाहर से ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों ने बताया मरीज अब कोरोना वायरस से तो मुक्त है लेकिन लंग्स में दिक्कत होने की वजह से अभी उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है । इधर आदर्श नगर निवासी मरीज डायबिटीक है और किडनी की समस्या से पीड़ित है। ऐसे में दोनों ही मरीजों की दूसरी बीमारियों का उपचार शुरू कर दिया है।
पॉजिटिव मरीज की आज होगी जांच
डॉक्टरों ने बताया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पॉजिटिव मरीज की तबीयत में काफी सुधार है। डॉक्टरों ने बताया मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने की वजहसे मरीज को केवल दवाई देकर ठीक किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया जब से मरीज भर्ती हुआ उसे केवल दवाइयों के सहारा रखा जा रहा । मरीज को अन्य किसी चिकित्सा सुविधा की जरूरत नहीं पड़ी। पॉजिटिव मरीज की आज और कल दो बार कोरोना वायरस की जांच की जाएगी अगर मरीज दोनों ही रिपोर्ट में नेगेटिव आता है तो उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
इटली की महिला को भी जल्द मिलेगी छुट्टी
कोरोना फ्री घोषित किए गए इटली दंपत्ति महिला को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल में रखा गया है। उन्हें अगले एक- दो को छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कोरोना फ्री घोषित किए 14 दिन पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना इंटली दंपत्ति के स्वस्थ्य होनी की सूचना इटली दूतावास दो दे दी गई है। दूतावास से जो भी मैसेज मिलता है आगे उसी अनुसार इनके स्वास्थ्य को लेकर काम किया जाएगा ।





No comments:
Post a Comment