Breaking News
recent

weather: होली पर आसमान में मंडराए बादल, हल्की ठंडक

अजमेर.

होली पर मौसम बदलता दिख रहा है। मंगलवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। सूरज भी बादलों की ओट में है। हवा में भी ठंडापन महसूस हो रहा है। अधिकतम तापमान फिलहाल 23 और न्यूनतम 12.2 डिग्री है।

पिछले दिनों बरसात और ठंडक के चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हुई थी, लेकिन तेज धूप के कारण यह फिर बढ़ गया। अब होली पर मंगलवार को मौसम फिर बदल गया है। सुबह से ही अजमेर और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। हल्की ठंड होने से लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं। सूरज बादलों की ओट में खोया हुआ है।

Read More: Happy Holi: कहीं बरसेंगे कोड़े, कहीं बादशाह खेलेंगे रंग

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने होली पर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई इलाकों में बादल छाने और बरसात की चेतावानी दी गई है। इससे ठंड फिर से लौट सकती है। मंगलवार को मौसम विभाग की चेतावनी का कुछ असर दिख भी रहा है। मार्च के शुरुआत से रात के तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

क्यूं बना ऐसा मौसम...
अफगानिस्तान और ईरान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम पलटा है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी हुई। इससे मैदानी इलाकों में भी बरसात और ओलावृष्टि हुई। आगामी तीन-चार दिन तक मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी।

Read More: Festive March: रहेगी पूरे महीने व्रत और त्यौंहारों की धूम

मई में आएंगे सीबीएसई के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट

अजमेर. सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराना शुरू कर दिया है। विषयवार परीक्षाएं होने के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया भी जारी है। दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई में जारी होंगे।

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हुई हैं। देश के अजमेर, नई दिल्ली, दिल्ली वेस्ट, इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पुणे, भोपाल, पटना, भुवनेश्वर रीजन के 32 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। दसवीं की परीक्षाएं मार्च अंत और बारहवीं की अप्रेल के पहले पखवाड़े तक चलेंगी। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू करा दिया है। विषयवार परीक्षाएं होने के साथ मूल्यांकन कराया जा रहा है। मालूम हो कि अजमेर रीजन में 2.10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.