जयपुर. दिल्ली से आया केन्द्रीय दल के सदस्य जिला कलक्टर जोगाराम और पुलिसकमिश्रर आनंद श्रीवास्तव के साथ राजस्थान के सबसे हॉट स्पॉट बने रामगंज बाजार और कफ्यूग्रस्त अन्य क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचा। रामगंज बाजार में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन करने की बात पूछने पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यहां एक-एक घर में 10, 15, 20 यहां तक की 40 तक सदस्य हैं। ऐसे में एक-एक कमरे में सदस्यों की संख्या अधिक है। इसके चलते होम क्वारेंटाइन की समस्या है। यहां के लोगों को दूसरी जगह क्वारेंटाइन करवाया जा रहा है। केन्द्रीय दल को पुलिस व्यवस्था, राशन सामग्री पहुंचाने और सर्वे टीम, मेडिकल टीम सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्रर अजयपाल लांबा, डीसीपी राजीव पचार सहित अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
टीम वर्क की सराहना की
केन्द्रीय टीम ने रामगंज थाने में पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा अधिकारियों के साथ लॉक डाउन, रामगंज में सैम्पलिंग और कफ्र्यू ग्रस्त इलाकों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने रामगंज में किए जा रहे टीम वर्क की सराहना की। वहीं, चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। केन्द्रीय टीम ने पुलिस कमिश्नर से जानकारी कि किस मैथड से कफ्र्यू ग्रस्त इलाकों में पालना करा रहे हैं। साथ में सोशल डिस्टेसिंग की किस तरह से पालना कराई जा रही है। कलक्टर से राशन वितरण और डोर टू डोर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।





No comments:
Post a Comment