Breaking News
recent

बीकानेर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 10 और पॉजिटिव

बीकानेर। शहर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक ही दिन में दस नए रोगी सामने आए। देररात आई रिपोर्ट में आठ और पॉजिटिव आए हैं। इन पॉजिटिव में एक चिकित्सक भी बताया जा रहा है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 हो गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक देररात आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आठ मरीजों में दो सिटी कोतवाली, एक गंगाशहर और पांच तेली लुहारों का मोहल्ले के हैं। पॉजिटिव मरीजों में चार बच्चे हैं। विदित रहे कि इससे पहले शनिवार को दोपहर में आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव आए थे। देररात मरीज सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट अस्पताल प्रशासन ने देररात पीबीएम के कोरोना आईसीयू डी वार्ड से सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट किया गया।

कोरोना वायरस का संक्रमण शहर के ठंठेरा मोहल्ले को जकड़ चुका है। शनिवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 2 और देररात आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 हो गया है। एक महिला की मौत हो चुकी है। हैरत की बात है कि अब तक बीकानेर में मिले पॉजिटिव मरीजों में 30 ठंठेरा मोहल्ले के हैं और तीन रानीबास और एक गंगाशहर में चिन्हित हुआ हैं। सभी 29 मरीज मृतक महिला के रिश्तेदार हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.