बीकानेर। शहर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक ही दिन में कोरोना के दस मरीज सामने आए। वहीं देररात आई रिपोर्ट में आठ और पॉजिटिव आए हैं। इन पॉजिटिव में एक चिकित्सक भी बताया जा रहा है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। जबकि शनिवार को दिन में आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मिले थे। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ३४ हो गया है। हैरत की बात है कि अब तक बीकानेर में मिले पॉजिटिव मरीजों में 30 ठंठेरा मोहल्ले के हैं और तीन रानीबास और एक गंगाशहर क्षेत्र का हैं। पॉजिटिव 29 मरीज मृतक महिला के रिश्तेदार हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि शनिवार दोपहर में ११७ सैम्पलों की रिपोर्ट आई, जिसमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दो दिनों में 14 पॉजिटिव
बीकानेर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब तक कोरोना वायरस ने ठंठेरा क्षेत्र के लुहारों का मोहल्ले को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। शुक्रवार देररात चार और शनिवार को दस मरीजों सहित दो ही दिन में १४ रोगी पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन मरीजों के संपर्क में आए अधिकांश लोगों को क्वारेंटाइन करवा चुका है। इसके बावजूद इनके संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों को चिन्हित करने में जुट गया है।
81 सैम्पलों की जांच आना बाकी
पीबीएम अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सलीम ने बताया कि क्वारेंटाइन आइसोलेशन वार्ड में 86 संदिग्ध मरीज भर्ती है। 81 सैम्पल और जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। पीबीएम के कोरोना आइसीयू वार्ड में 25 मरीज भर्ती हैं जो सभी बीकानेर के हैं। बीकानेर की एक महिला की सात दिन पहले मौत हो चुकी है।
नए मरीज सुपेर स्पेशलियटी सेंटर में भर्ती
कोरोना चीफ कोर्डिनेटर डॉ. संजय कोचर ने बताया कि ३३ मरीज भर्ती है। इनमें २३ मरीज पीबीएम के डी वार्ड में और शनिवार को आए दस नए मरीजों को सुपर स्पेशलियटी सेंटर के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। शनिवार से वहां कोरोना मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।





No comments:
Post a Comment