Breaking News
recent

कोरोना पॉजिटिव किशोर भर्ती, 11 परिजन व दो दोस्त आइसोलेशन वार्ड में

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. जिला मुख्यालय पर गुरुवार को एक किशोर यानी उदयपुर के पहले मरीज के नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कोरोना वार्ड में व उसके 11 परिजनों व दो दोस्तों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पॉजिटिव के 16 क्लॉक कान्टेक्ट के नमूने लिए गए हैं। जिला कलक्टर आनंदी ने बताया कि इंदौर में कक्षा 8वीं में पढऩे वाला 15 वर्षीय छात्र उदयपुर में रहने वाले अपने 2 दोस्तों के साथ 20 मार्च को इन्दौर से ट्रेन से रवाना हुआ था और तीनों छात्रा चित्तौडगढ़ में 21 मार्च को मध्यरात्रि के बाद 2.40 एमएम पर पहुंचे जहां अपने पिता को साथ में लेने के बाद चित्तौडगढ़ से चारो निजामुदीन एक्सप्रेस से उदयपुर पहुंचे। उस कोच में मात्र 4 व्यक्ति यही थे एवं पूरा कोच खाली था। उदयपुर पहुंचने के बाद दोनों दोस्त अपने घर एवं ये दोनों पिता पुत्र अपने घर चले गये।

------

आनन्दी ने बताया कि 21 मार्च से 31 मार्च तक विद्यार्थी अपने घर पर ही रहा एवं उदयपुर में किसी कार्यक्रम में नहीं गया। इसको दिनांक 31 मार्च को सर्दीए जुखाम, खांसी एवं बुखार के लक्षण आये जिस पर यह 1 अप्रेल को कोरोना ओपीडी में अपने पिताजी के साथ दिखाने आया जहां उसको लक्षण एवं ट्रेवल हिस्ट्री होने से भर्ती कर लिया गया तथा दिनांक 2 अप्रेल को उसके सेम्पल की जांच करने पर कोरोना पोजीटिव पाया गया।

----

प्रशासन हुआ अलर्टआनन्दी ने बताया कि संबंधित किशोर के घर में कुल 13 सदस्य रहते है जिसमें से 1 पॉजिटिव को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 11 सदस्यों को तुरन्त अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड, में ले जाकर भर्ती किया गया है, सभी सदस्यों की सैम्पलिंग की गई। एक होम गार्ड एवं उसके साथी जिसको लक्षण है को उदयपुर लाकर भर्ती कर लिया गया है। उसके घर में कार्य करने वाली महिला को तुरन्त अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती किया गया है। इसी प्रकार पॉजिटिव आए मरीज के साथ आये दोस्त एवं उसके भाई जिसे खांसी एवं जुखाम है, उसे तुरन्त अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पॉजिटिव मरीज के साथ आये दोनों दोस्त जिसे कोई लक्षण नहीं है, उन्हें अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती किया गया है।

-----

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आज कुल 16 क्लोज कॉन्टेक्ट के नमूने लिये गये जिसकी जांच की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिलने पर आरएनटी मेडीकल कॉलेज से रेपिड रेस्पोन्स टीम पोजीटिव के घर गई जहां सेनिटाईजेशन का कार्य किया। रेपिड रेस्पोन्स टीम एवं जिला प्रशासन ने 3 किमी क्षेत्र को कन्टेन्मेन्ट जोन निर्धारित किया। हाउस टू हाउस सर्वे के लिये पूर्व निर्धारित 60 टीमों, कुल 120 व्यक्तियों द्वारा सर्वे किया गया। गुरुवार को वहां कुल 1888 घरों का सर्वे किया गया, जिसमे 9664 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 6 आईएलआई के मरीज मिले जिनको चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम द्वारा स्क्रीनिंग कर दवाइयां दी गई। इनमें से किसी को भी अस्पताल रेफर नहीं किया गया। इन घरों में 2 व्यक्ति भीलवाडा से आये थे, जो कि स्वस्थ है। इसके साथ ही नगर निगम की टीम द्वारा 1 किमी की परिधि के घरों के बाहर हाईपोक्लोराईड सोल्यूशन का छिड़काव किया गया है।

---------

समीजा, गोगुंदा
और अटाटिया, झाडोल चेकपोस्ट के सभी कर्मचारियों जिनमें अधिकांश शिक्षक हैं, उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। उदयपुर में पॉजिटिव पाए गए मामले का संबंध सीधा समीजा चेक पोस्ट के सभी कर्मचारियों से हैं, क्योंकि नाइट ड्यूटी में जो होमगार्ड लगा था। वह मल्लातलाई का रहने वाला है और पॉजिटिव पाए गए लड़के का चाचा है। यह होमगार्ड पॉजिटिव आए लड़के से 2 दिन पहले घर पर मिलकर भी आया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.