Breaking News
recent

सांडवा के भामाशाह ने भतीजी के जन्मदिन पर कोविड 19 में दिये 51 हजार रुपये ।

बीदासर 10 अप्रेल-  मास्टर भंवरलाल मेघवाल को मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड 19 के लिए साण्डवा गांव के समाजसेवी व देहात कांग्रेस सचिव नरपत गोदारा ने अपनी भतीजी नेहा व स्नेहा गोदारा के जन्मदिन के अवसर पर 51 हजार रूपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को भेंट किया है। नरपत गोदारा ने बताया कि पूरा देश अभी संकट में है लोक डाउन के चलते जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सहयोग राशि देने पर ज्यादा खुशी मिलेगी।इस अवसर पर नरपत गोदारा , सन्दीप गोदारा ,जसवीर मेमोरियल पब्लिक शिक्षण संस्थान के सचिव सतवीर धनखड़ , महेश तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे। 

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.