Breaking News
recent

अभिनेता ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ, 2018 में हुआ था कैंसर

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही है। ऐसे में बुधवार को उन्हें मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में हैं। अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी।

अभिनेता ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ, 2018 में हुआ था कैंसर

रणधीर कपूर ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में बताया कि ऋषि कपूर अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनकी हालत अब स्थिर है।

 

अभिनेता ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ, 2018 में हुआ था कैंसर

बता दें कि वर्ष 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर को कैंसर हो गया है। उसके बाद एक करीब एक साल तक अभिनेता ने न्यूयॉर्क में रहकर ईलाज कराया था। वे पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। न्यूयॉर्क में नीतू सिंह उनके साथ थीं। ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए कहा था कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। वे मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.