Breaking News
recent

एक-एक कर 26 थाना क्षेत्रों में लगा कफ्र्यू

जयपुर. कोरोना महामारी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर को हॉट स्पॉट बना दिया। यहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं विश्व प्रसिद्ध गुलाबी नगर से कफ्र्यू का दायरा बाहर निकलकर लगभग चारों दिशाओं में पहुंच गया है। राजधानी में 59 थानों में बुधवार रात तक 26 थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया जा चुका। इतना ही नहीं चार थानों के तो सम्पूर्ण क्षेत्र में कफ्र्यू है। जबकि कई थाना क्षेत्रों में पांच किलोमीटर तो कहीं तीन किलोमीटर और कहीं पर एक किलोमीटर दायरे में कफ्र्यू है।
बुधवार को डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने मालपुरा गेट एवं आदर्श नगर इलाके में चिहिन्त स्थानों पर कफ्र्यू के आदेश निकाले। मालपुरा गेट में पिछले दिनों कागजी मौहल्ले में बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कफ्र्यू लगा था। अब वहीं पर नजदीक की चमन कॉलोनी में बुजुर्ग की बेटी के भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कफ्र्यू लगाया। वहीं आदर्श नगर इलाके में भी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हरि नगर में कफ्र्यू लगाया।

बुधवार रात को यहां लगाया कफ्र्यू

राजधानी में बुधवार शाम को दो थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया गया। वहीं बुधवार रात को तीन थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाना पड़ा। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में भी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पहली बार कफ्र्यू लगा। यहां सेक्टर 8 में कफ्र्यू लगाया गया। वहीं श्याम नगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा स्थित नंद विहार में और खो नागोरियान के पालड़ी मीना में कफ्र्यू लगाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.