Breaking News
recent

जोधपुर में देर रात 4 और पॉजिटिव, एक दिन में 12 संक्रमित मिले एक साथ

जोधपुर। जोधपुर शहर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा। जोधपुर में कोरोना संकमण का आंकड़ा रविवार की सुबह से आधी रात तक 12 तक पहुंच गया। उदयमंदिर क्षेत्र में 4 और संक्रमित मरीज मिले। जिन्हें प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि में ही एमडीएम अस्पताल शिफ्ट कराया। इससे पहले केवल 8 मरीज संक्रमित होने की पुष्टि थी।

जानकारी अनुसार इनमें उदयमंदिर क्षेत्र के युवक (30), महिला (47), वृद्ध (65) और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ये सभी टारगेटेड सैंपल के जरिए सामने आए हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इनके परिजनों को भी अस्पताल में शिफ्ट करने की कवायद भी रात्रि में शुरू कर दी गई। जबकि इससे पहले एक दिन में 12 रोगी कभी साथ नहीं आए।

प्रदेश में जिस तरह से कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उसी तरह से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। खास बात यह है कि अब बच्चें भी चपेट में आने लगे हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना से दो मौत दर्ज की गईं। इसमें एक 13 साल की बच्ची और टोंक का एक बुजुर्ग शामिल हैं। इन दो मौत को मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना से 11 मौत हो चुकी है। रविवार को प्रदेश में 104 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, जिनमें 40 कोरोना पॉजिटिव जयपुर के हैं। कोरोना पॉजिटिव मामलों में अब हनुमानगढ़ जिला भी शामिल हो गया है।

जयपुर में बच्ची व टोंक में बुजुर्ग की मौत

जयपुर के जे के लोन अस्पताल में 13 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बच्ची की मौत हो गई। वहीं टोंक निवासी एक 90 बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। बच्ची को 9 अप्रेल को टायफाइड़ होने पर यहां अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को ही मौत से पहले कोरोना का अंदेशा होने पर बच्ची की जांच कराई गई थी। रविवार को उसकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ की बच्ची कोरोना पॉजिटिव थी। इसी तरह टोंक बुजुर्ग की मौत हो गई। इन्हें मधुमेह था और 10 अप्रेल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में इन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रेपफर किया गया, लेकिन ये वापस टोंक चले गए। जहां 11 अप्रेल को इनकी मौत हो गई। इनकी जांच में कोरोना पॉजिटिव आया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.